फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi,hardoi news,corona,itpcr lab

आरटीपीसीआर जांच के लिए हरदोई में बनेगी प्रयोगशाला

Thu, 15 Jul 2021 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
hardoi,hardoi news,corona,itpcr lab
हरदोई। सब कुछ ठीक रहा तो कोरोना संक्रमण की जांच के लिए नमूने लखनऊ या अन्य महानगरों में स्थित सरकारी या प्राइवेट लैब में नहीं भेजने होंगे। शासन ने हरदोई समेत 30 जनपदों में बाइलॉजिकल सेफ्टी लेवल-2 (बीएसएल-2) स्तर की प्रयोगशाला बनाए जाने के निर्देश दिए हैं। यहां कोरोना संक्रमण की आरटीपीसीआर जांच भी हो सकेगी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की दो लहर आ चुकी हैं, जबकि तीसरी लहर की आशंका लगातार जताई जा रही है। अब तक जनपद में सरकारी या प्राइवेट लैब में कोरोना संक्रमण की जांच के लिए आरटीपीसीआर की व्यवस्था नहीं है। जांच के लिए नमूने लेकर लखनऊ मेडिकल कॉलेज या पीजीआई भेजे जाते हैं। वहीं कुछ प्राइवेट लैब के कर्मचारी भी लखनऊ से आकर नमूने जांच को ले जाते हैं। प्राइवेट लैब से जांच के लिए लखनऊ या कानपुर से आने वाले लोग काफी अधिक रुपये लेते हैं जो हर कोई नहीं दे सकता। इन सब परेशानियों को देखते हुए अब हरदोई में कोविड-19 की आरटीपीसीआर जांच के लिए बीएसएल-2 स्तर की लैब बनाए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की प्राचार्या डॉ. वाणी गुप्ता ने बताया कि शासन ने आदेश निर्गत कर दिए हैं। हरदोई में स्किन लैब भी बनेगी। एक विशेष टीम गठित कर इसका विस्तृत प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। निर्माण विभागीय अभियंत्रण इकाई से कराया जाएगा। इसके लिए उपयुक्त स्थान भी तय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन जनपदों में बनेगी बीएसएल-2 स्तर की प्रयोगशालाएं
हमीरपुर, उन्नाव, फर्रुखाबाद, हरदोई, सुल्तानपुर, पीलीभीत, रामपुर, महाराजगंज, कौशांबी, बलरामपुर, बागपत, भदोही, एटा, कानपुर देहात, ललितपुर, मुजफ्फरनगर, श्रावस्ती, हापुड़, शामली, अमरोहा, बाराबंकी, चित्रकूट, फतेहपुर, हाथरस, लखीमपुर खीरी, मैनपुरी, संत कबीरनगर, गाजीपुर और संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed