फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, GRP caught the absconding robber, recovered Rs 71 thousand

हरदोईः जीआरपी ने फरार लुटेरे को पकड़ा, 71 हजार रुपये बरामद

Fri, 02 Sep 2022 05:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 05:36 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, GRP caught the absconding robber, recovered Rs 71 thousand
हरदोई। नौचंदी एक्सप्रेस में तीन माह पूर्व एक महिला का पर्स छीनकर भागे लुटेरे को जीआरपी ने दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 71 हजार रुपये बरामद हुए। जीआरपी ने पूछताछ कर उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

जीआरपी प्रभारी रेहान खान ने बताया कि 25 मई की सुबह रायबरेली निवासी रूबी सिंह नौचंदी एक्सप्रेस से जा रही थी। हरदोई स्टेशन पर ट्रेन धीमी होने पर एक युवक उनका पर्स छीनकर कूद गया था।
विज्ञापन

उसे पकड़ने के प्रयास में रूबी भी कूदी थी, लेकिन आरोपी फरार हो गया था। पर्स में एक मोबाइल, मंगलसूत्र, अंगूठी, झाले रखे थे। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी थी। जीआरपी सर्विलांस की मदद से आरोपी की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान शाहाबाद कस्बे की एक दुकान पर आरोपी मोबाइल बेचने पहुंच गया। मुखबिर की सूचना पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम पता शाहाबाद के बिलहारी गांव निवासी शकील उर्फ पीरा बताया।

आरोपी की निशानदेही पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने उसके घर से 71 हजार रुपये बरामद किए। जीआरपी प्रभारी ने बताया कि आरोपी शातिर लुटेरा है। उसके खिलाफ कई मामले दर्ज है। पूछताछ कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed