फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi,govansh,hardoi news

तिर्वा गोशाला में आठ मवेशियों की मौत,छह बीमार

Fri, 17 Sep 2021 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
hardoi,govansh,hardoi news
तिर्वा गोशाला में भरा पानी और मौजूद मवेशी। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। कछौना क्षेत्र के पतसेनी देहात के मजरा तिर्वा की जलमग्न गोशाला में 30 से अधिक मवेशियों की मौत की सूचना सोशल मीडिया पर वायरल होते ही प्रशासनिक अमला वहां पहुंच गया। अपर जिलाधिकारी ने आठ मवेशियों की मौत और छह के बीमार होने की पुष्टि की है। खंड विकास अधिकारी को नोटिस, ग्राम सचिव को निलंबित किया गया है। प्रधान और पशु चिकित्साधिकारी पर भी कार्रवाई करने के निर्देश एडीएम ने दिए हैं।
विज्ञापन

तिर्वा में स्थित गोशाला में शुक्रवार से लगातार हो रही बारिश के कारण पानी भर जाने और इसमें डूबकर 30 से अधिक मवेशियों की मौत होने जाने को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, एसडीएम संडीला मनोज श्रीवास्तव, बीडीओ कछौना प्रमोद अग्रवाल, सीओ बघौली हेमंत उपाध्याय, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जेएन पांडेय आदि मौके पर पहुंच गए। एडीएम के मुताबिक आठ मवेशियों की मौत हुई है। एडीएम का दावा है कि यह सभी मवेशी पिछले काफी समय से बीमार थे और बारिश के कारण निमोनिया बढ़ जाने से इनकी मौत हुई है। छह मवेशी गंभीर रूप से बीमार मिले हैं, जिन्हें पशु चिकित्सालय भेजा गया है। मृत मवेशियों का पोस्टमार्टम कराने के बाद जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर इन्हें दफन करा दिया गया।
विज्ञापन

एडीएम ने बताया कि बीडीओ प्रमोद कुमार अग्रवाल को शिथिल पर्यवेक्षण के कारण नोटिस दिया गया है, जबकि ग्राम पंचायत अधिकारी संतोष कुमार को निलंबित करने के निर्देश दिए गए हैं। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रामेंद्र सिंह के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की गई है। ग्राम प्रधान मोहम्मद मुख्तार पर पंचायत राज अधिनियम के तहत कार्रवाई के लिए नोटिस डीपीआरओ जारी करेंगे। एडीएम ने कहा कि सोशल मीडिया पर गलत सूचना वायरल कर माहौल बिगाड़ने वालों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। इन लोगों को चिह्नित कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed