फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi,good news,hardoi news

कुंवरपुर के लाल ने संभाला पश्चिम बंगाल

Wed, 02 Jun 2021 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
hardoi,good news,hardoi news
पिहानी (हरदोई)। भारी उथल पुथल के बीच पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव बनाए गए एचके द्विवेदी का हरदोई से गहरा नाता है। वे मूल रूप से हरदोई के पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुर बसीठ के रहने वाले हैं। हालांकि उनकी पढ़ाई लिखाई जनपद से बाहर ही हुई, लेकिन उनका अपने पैतृक गांव से विशेष लगाव है। कुछ माह पूर्व हुए एक मांगलिक कार्यक्रम में भी शामिल होने के लिए वे कुंवरपुर बसीठ आए थे।
विज्ञापन

सोमवार को ही 1988 बैच के आईएएस हरे कृष्ण द्विवेदी को पश्चिम बंगाल का मुख्य सचिव बनाया गया है। इसकी जानकारी मिलते ही उनके पैतृक गांव कुंवरपुर बसीठ में खुशी की लहर दौड़ गई। गांव में रहने वाले उनके करीबी रिश्तेदार राघव द्विवेदी ने बताया कि एचके द्विवेदी के पिता राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी प्रयागराज के साकेत महाविद्यालय में प्रोफेसर थे। वहीं एचके द्विवेदी की प्रारंभिक शिक्षा हुई। उच्च शिक्षा लखनऊ में हुई। 1987 में एचके द्विवेदी भारतीय विदेश सेवा के लिए चयनित हुए और अगले वर्ष यानी 1988 में आईएएस के लिए चयनित हो गए। उन्हें बंगाल कैडर मिला था। पहली पोस्टिंग कालना में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद पर हुई थी। बाद में मुर्शिदाबाद, चौबीस परगना समेत कई जनपदों के डीएम रहे। एचके द्विवेदी के पिता व अन्य परिजन लखनऊ के गोमती नगर के विनय खंड स्थित आवास में रहते हैं। राघव का दावा है कि आठ माह पहले गांव में हुए एक अन्नप्राशन संस्कार में शामिल होने के लिए एचके द्विवेदी गांव आए थे। गांव में उनका पैतृक मकान भी है। एचके द्विवेदी के मुख्य सचिव बनने की जानकारी पर चचेरे भाई राघव, उनकी मां रामरानी व अन्य परिजनों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed