{"_id":"610d7a5f8ebc3ec3594bf6ad","slug":"hardoi-ganga-hardoi-news-hardoi-news-knp6447204142","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा किनारे के गांवों में कटान का खतरा, बाढ़ चौकियां एलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा किनारे के गांवों में कटान का खतरा, बाढ़ चौकियां एलर्ट
विज्ञापन
रघुवीरपुरवा के निकट पहुंचा नदी का पानी। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। बिलग्राम तहसील क्षेत्र अंतर्गत गंगा नदी के किनारे बसे गांवों में कटान का खतरा बढ़ गया है। गांवों को कटान से बचाने के लिए बालू भरी बोरियों को गांव के करीब लगाया जा रहा है। इलाके की तीन बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है। शुक्रवार को तहसीलदार ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का आंकलन किया।
गंगा के जलस्तर में पिछले कुछ दिनों में तेजी से वृद्धि हुई है। बांधों से गंगा में पानी छोड़े जाने का सिलसिला भी लगातार जारी है। जलस्तर में हुई वृद्धि के कारण गंगा नदी के किनारे स्थित घाट व अन्य स्थान डूब चुके हैं। मक्कूपुरवा, रघुवीरपुरवा, रामेश्वरपुरवा, गुलाबपुरवा के रिहायशी इलाकों के नजदीक नदी का पानी पहुंच चुका है। बिलग्राम के तहसीलदार राजीव यादव ने शुक्रवार को स्थलीय निरीक्षण किया।
उन्होंने राजघाट के अलावा चिरंजूपुरवा, मक्कूपुरवा से लेकर परसोला तक गंगा किनारे के गांवों का निरीक्षण किया। तहसीलदार ने बताया कि अभी आपात स्थिति नहीं है, लेखपालों को निर्देश दिए गए हैं कि उन मकानों और ग्रामीणों का सर्वे कर सूचीबद्ध कर लें, जिन्हें तत्काल मौके से हटाकर ऊपरी हिस्से पर पहुंचाने की व्यवस्था की जा सके। तीन बाढ़ चौकियों के सक्रिय होने की बात भी उन्होंने कही।