{"_id":"61082de68ebc3e843156980b","slug":"hardoi-ganga-hardoi-news-hardoi-news-knp643942440","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतरे के निशान से मात्र 20 सेंटीमीटर दूर गंगा का प्रवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतरे के निशान से मात्र 20 सेंटीमीटर दूर गंगा का प्रवाह
विज्ञापन
राजघाट पर कुछ इस तरह बह रही गंगा। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। गंगा का जलस्तर बढ़ने का सिलसिला लगातार जारी है। चौथे दिन रविवार को गंगा का जलस्तर पांच सेंटीमीटर और बढ़ गया है। पांचाल घाट पर सोमवार को गंगा नदी चेतावनी बिंदु 136.60 मीटर से 30 सेंटीमीटर ऊपर 136.90 मीटर से बह रही है। नदी का बहाव खतरे के निशान 137.10 मीटर से मात्र 20 सेंटीमीटर दूर है। सोमवार को भी नरौरा बांध से नदी में पानी छोड़ा गया है। इसके चलते मंगलवार को जलस्तर में और वृद्धि होने की आशंका है।
गुजरे पांच-छह दिन से नरौरा व अन्य बांधों से गंगा नदी में लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। लगातार पानी छोड़े जाने के कारण गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार को जलस्तर में 10 सेंटीमीटर, शनिवार को 20 सेंटीमीटर व रविवार को जलस्तर में 10 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की जा चुकी है। लगातार पानी बढ़ने पर गंगा नदी में पानी का प्रवाह शनिवार को चेतावनी बिंदु को लांघ गया था। शनिवार को जहां पानी चेतावनी के निशान से 15 सेंटीमीटर ऊपर 136.60 पर बह रहा था। वहीं रविवार को पानी चेतावनी के निशान से 25 सेंटीमीटर ऊपर से बहने लगा था। शुक्रवार, शनिवार और रविवार को भी नदी में एक से सवा लाख क्यूसेक पानी प्रतिदिन छोड़ा गया है, जिसक चलते मंगलवार को जलस्तर में वृद्धि हुई है। मंगलवार को पांचाल घाट पर गंगा का जलस्तर 136.90 रेकार्ड किया गया, जो कि चेतावनी के बिंदु से 30 सेंटीमीटर ऊपर व खतरे के निशान से महज 20 सेंटीमीटर नीचे है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों के मुताबिक पानी छोड़े जाने के चलते अभी जलस्तर में और वृद्धि होने की आशंका है।
नदी जलस्तर चेतावनी खतरा
1. गंगा 136.90 136.60 137.10
2. रामगंगा 134.65 136.60 137.10
3. गर्रा 144.65 00.00 148.80
नोट: नदियों का जलस्तर मीटर में।