{"_id":"6106d8d48ebc3e8400742b8e","slug":"hardoi-ganga-hardoi-news-hardoi-news-knp6437363156","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर दस सेंटीमीटर बढ़ा गंगा का जलस्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर दस सेंटीमीटर बढ़ा गंगा का जलस्तर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी रविवार को तीसरे दिन भी जारी रही है। शुक्रवार और शनिवार को जहां गंगा के जलस्तर में 30 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई थी। वहीं पिछले 24 घंटे में जलस्तर 10 सेंटीमीटर और बढ़ गया है। गंगा नदी दो दिनों से चेतावनी बिंदु से ऊपर बह रही है। जिला प्रशासन व सिंचाई विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
जिले मेें भले ही अभी तक औसत से कम बारिश हुई हो, लेकिन बांधों से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। नतीजतन गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि होने का सिलसिला जारी रहा है। शुक्रवार को जहां गंगा नदी के जलस्तर में 10 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई थी। वहीं शनिवार को 20 सेंटीमीटर की भारी वृद्धि दर्ज की गई थी। पानी बढने पर शनिवार को गंगा नदी का जलस्तर चेतावनी के निशासन 136.60 मीटर से भी 15 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया था। इधर शनिवार को 1 लाख 37 हजार व रविवार को 1 लाख 42 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद रविवार को जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई है। रविवार को 24 घंटे के अंदर जलस्तर 10 सेंटीमीटर बढ़ गया है। सिंचाई विभाग के आंकड़ों के मुताबिक रविवार को पांचाल घाट पर गंगा नदी का जलस्तर 136.85 मीटर दर्ज किया गया है, जो चेतावनी बिंदु के निशान 136.60 से 25 सेंटीमीटर ऊपर है। अधिकारियों ने स्थिति पर लगातर नजर होने की बात कही है।