फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi,fire,hardoi news,sucide atemt

घरेलू कलह में युवक ने खुद पर पेट्रोल डाल लगाई आग

Tue, 09 Feb 2021 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
hardoi,fire,hardoi news,sucide atemt
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भदैचा निवासी बस कंडक्टर ने घरेलू कलह से परेशान होकर मंगलवार को खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। आनन-फानन ही लोगों ने आग बुझाई और जिला चिकित्सालय पहुंचाया। यहां उसकी हालत गंभीर बताते हुए लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

ग्राम भदैचा निवासी आशीष अवस्थी उर्फ शीलू (35) हरदोई-कन्नौज मार्ग पर चलने वाली बसों में कंडक्टरी करता है। शहर में किराये के मकान में परिवार के साथ रहता है। पिछले एक सप्ताह से वह गांव भदैचा में ही था। मंगलवार दोपहर अचानक उसने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। घटना की जानकारी से मौके पर खलबली मच गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल लाया गया। आशीष अवस्थी ने अपने भाई, भाभी, चाचा और चाची समेत परिजनों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। गन्ने की फसल की बिक्री कर रुपये न देने का आरोप भी लगाया है। सीओ सिटी विकास जायसवाल ने बताया कि घटना की जानकारी है। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। घरेलू मामला है। उपचार के लिए उसे लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed