फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Father used to kill daughter, mother and daughter had killed together

हरदोईः बेटी को मारता था पिता, मां-बेटी ने मिलकर की थी हत्या

Mon, 18 Jul 2022 05:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 05:30 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Father used to kill daughter, mother and daughter had killed together
हरदोई। शहर के मोहल्ला आजाद नगर में 15 जुलाई की रात हुई ई-रिक्शा चालक की हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। दावा है कि वह बेटी को नशे में अक्सर पीटता था।
विज्ञापन

इससे परेशान होकर बेटी के साथ मिलकर पत्नी ने उसकी गला और मुंह दबाकर हत्या की थी। सोमवार को एसपी राजेश द्विवेदी ने पुलिस लाइन सभागार मेें वारदात का खुलासा कर हत्यारोपी पत्नी को जेल व बेटी को किशोर न्यायालय बाराबंकी में पेश करने भेज दिया।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम मेकपुर निवासी योगेंद्र ने सविता के साथ दूसरी शादी की थी। वह पत्नी व बेटियों के साथ आजाद नगर में किराये पर कमरा लेकर रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि 15 जुलाई की रात योगेंद्र की हत्या कर दी गई थी। दूसरे दिन बरामदे में तख्त पर उसका शव पड़ा मिला था। मृतक की मां शांति ने पत्नी सविता व उसकी नाबालिग बेटी व बहू के भाई जितेंद्र और धर्मेंद्र के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस लगातार मृतक की पत्नी से पूछताछ कर रही थी। वह बीमारी से मौत होने की बात कहकर पुलिस को गुमराह कर रही थी। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने जुर्म कबूल लिया।

हत्यारोपी पत्नी ने बताया कि उसने योगेंद्र के साथ दूसरी शादी की थी। वह अक्सर नशे में आकर उसकी बड़ी बेटी को पीटने के साथ गालियां देता था। पति की हरकतों से परेशान होकर उसने बेटी के साथ मिलकर उसका गला और मुंह दबाकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed