फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Farmer dies after falling from roof while escaping from monkeys

Hardoi: बंदरों से बचने में छत से गिरकर किसान की मौत, चार दिन में तीन लोगों पर कर चुके हैं हमला

Thu, 25 Aug 2022 06:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Thu, 25 Aug 2022 06:49 PM IST
सार

लोनार कोतवाली क्षेत्र के गांव सकरा में बंदरों का आतंक बढ़ रहा है। यहां ग्रामीण घरों की पहरेदारी करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि पिछले चार दिनों में बंदर तीन लोगों पर हमला कर चुके हैं।

विज्ञापन
Hardoi, Farmer dies after falling from roof while escaping from monkeys
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरदोई जिले लोनार कोतवाली क्षेत्र के सकरा गांव में बृहस्पतिवार सुबह बंदरों के हमले से बचने के प्रयास में किसान छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

विज्ञापन

गांव सकरा निवासी गोविंद (50) खेती करते थे। गांव में बंदरों का आतंक है। बृहस्पतिवार सुबह वह बंदरों के झुंड को भागने के लिए छत पर गए थे। इस दौरान बंदरों ने उन पर हमला कर दिया। बंदरों से बचाने के प्रयास में वह छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल लाए।
विज्ञापन

यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन ने बताया कि गांव में करीब 1000 बंदर हैं। बंदरों का आतंक इस कदर है कि घरों की पहरेदारी करनी पड़ रही है। लोग छतों पर जाने से डर रहे हैं। परिजन ने प्रशासन से बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। मृतक के परिवार में पत्नी मनोरमा के अलावा चार बच्चे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार दिन में तीन लोगों पर कर चुके हैं हमला
बंदरों के आतंक से सकरा गांव के बाशिंदे परेशान हैं। घरों में बच्चों से लेकर बुजुर्ग सुरक्षित नहीं हैं। पिछले चार दिनों में गांव के अशोक, रामशंकर, कमला बंदरों के हमले का शिकार हो चुकी हैं। इन सभी का परिजन गांव में ही इलाज करा रहे हैं।

बंदरों से नजर न मिलाएं, एकजुट होकर भगाएं
वन रेंजर आलोक कुमार ने बताया कि बंदर अगर खाने की वस्तु छीनने के लिए झपटता है, तो उस वस्तु को दूर फेंक कर खुद को बचाएं। बंदरों का झुंड अगर छत या अन्य जगहों पर मिले तो नजर न मिलाएं। बंदरों को चिढ़ाने का प्रयास न करें। एकजुट होकर मुकाबला कर उन्हें भगाएं। यदि बंदर आपस में झगड़ें, तो हस्तक्षेप न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed