फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The train stood on the platform for hours, the loco pilot went to rest in hardoi

ड्यूटी हुई पूरी, संभालों अपनी मालगाड़ी: प्लेटफार्म पर घंटों खड़ी रही ट्रेन, आराम करने चला गया लोको पायलट

Thu, 21 Jul 2022 01:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Thu, 21 Jul 2022 01:07 AM IST
सार

सुलतानपुर से चंडीगढ़ जा रही मालगाड़ी का लोको पायलट ड्यूटी पूरी होने पर ट्रेन को रेलवे स्टेशन  पर खड़ी कर चला गया। करीब पौने पांच घंटे के बाद दूसरा पायलट आया और ट्रेन को रवाना किया गया।

विज्ञापन
The train stood on the platform for hours, the loco pilot went to rest in hardoi
फोटो-03- रेलवे प्लेटफार्म पर खड़ी मालगाड़ी - फोटो : HARDOI

विस्तार

हरदोई जिले में लोको पायलट सुल्तानपुर से चंडीगढ़ जा रही मालगाड़ी का लोको पायलट ड्यूटी पूरी होने पर ट्रेन को हरदोई रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी कर चला गया। इस कारण पौने पांच घंटे तक ट्रेनों को दूसरी लाइन से निकाला गया।

विज्ञापन

बुधवार सुबह 9:48 बजे हरदोई रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर सुल्तानपुर से चंडीगढ़ जा रही मालगाड़ी आकर खड़ी हो गई। इसके बाद लोको पायलट आराम करने चला गया। स्टेशन के अफसरों ने इसकी सूचना मंडल के अफसरों को दी। उनके निर्देश पर बालामऊ जंक्शन से दोपहर एक बजकर 30 मिनट पर दूसरा लोको पायलट पहुंचा।
विज्ञापन

तब जाकर मालगाड़ी को रवाना किया गया। इस बीच मालगाड़ी प्लेटफार्म नंबर एक पर 4 घंटे 45 मिनट खड़ी रही। मालगाड़ी के मेन लाइन पर खड़े होने के कारण पीछे से आने वाली ट्रेनों को धीमी गति के साथ प्लेटफार्म नंबर दो से निकाला गया। ट्रेनों के प्लेटफार्म नंबर दो पर आने से गर्मी में यात्रियों को परेशान होना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेल अधिकारियों के बताया कि मंडल रेल अधिकारियों को सूचना दी गई थी। इसके बाद बालामऊ से लोको पायलट के पहुंचने पर प्लेटफार्म पर खड़ी मालगाड़ी को रवाना किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed