फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi depot will get four new AC buses, passengers will get relief

Hardoi News: हरदोई डिपो को मिलेंगी चार नई एसी बसें, यात्रियों को मिलेगी राहत

Wed, 10 Sep 2025 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Hardoi depot will get four new AC buses, passengers will get relief
हरदोई। जिले के यात्रियों को जल्द ही दिल्ली के लिए एयर कंडीशन बस से सफर करने का मौका मिल सकेगा। परिवहन निगम ने हरदोई क्षेत्र में चार नई एसी बसें शामिल करने के निर्देश दिए हैं। नवरात्र में जिले के रोडवेज के बेड़े में एसी बसें शामिल की जाएंगी। इनका संचालन दिल्ली, गोरखपुर के लिए करने की योजना पर विचार हो रहा है।
विज्ञापन

परिवहन निगम नवरात्र के मौके पर हरदोई डिपो को चार नई बसों का तोहफा देने जा रहा है। रोडवेज के बेड़े में एसी बस शामिल होने से जिले के यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। बताया कि लंबे सफर को आरामदायक बनाने के लिए एसी बसें संचालित की जा रही हैं। चार नई एसी बसें संचालित होने से अब हरदोई क्षेत्र में 10 बसें हो जाएंगी। नई चार एसी बसों को हरदोई से दिल्ली और हरदोई से गोरखपुर रूट पर चलाने की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन

सेवा प्रबंधक रमेश कुमार ने बताया कि एसी बसों की सेवा रात 10 बजे तक उपलब्ध रहेगी। इससे देर शाम यात्रा करने वालों को भी बड़ी राहत मिलेगी। बताया कि जिले से बड़ी संख्या में लोग दिल्ली तक जाते हैं। वैसे दिल्ली के लिए जिले से साधारण बसें काफी संख्या में जा रही हैं। वहीं, एसी बसों के चलने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। बताया कि आने वाले समय में और भी रूटों पर एसी बसें बढ़ाई जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed