{"_id":"62d55efa9fd2c838ac51d9b8","slug":"hardoi-dcm-trampled-the-young-man-lying-on-the-roadside-death-hardoi-news-knp708129041","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः सड़क किनारे पड़े युवक को डीसीएम ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः सड़क किनारे पड़े युवक को डीसीएम ने रौंदा, मौत
विज्ञापन
फोटो-09- गल्ला मंडी के सामने मार्ग दुर्घटना में मृतक के शव को देखते पुलिसकर्मी व अन्य
- फोटो : HARDOI
हरदोई। शहर में नवीन गल्लामंडी गेट के सामने रविवार देर रात सड़क किनारे नशे की हालत में पड़े युवक को डीसीएम ने रौंद दिया। मौके पर उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक डीसीएम लेकर भाग गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
देहात कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम कालोनी निवासी संतोष (42) शराब पीने का लती था। वह शराब के नशे मेें शहर में घूमता रहता था। रविवार देर रात वह नवीन गल्लामंडी के गेट के सामने सड़क किनारे नशे की हालत में पड़ा था।
इस दौरान एक डीसीएम ने उसे रौंद दिया। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना देखकर चालक डीसीएम लेकर भाग गया। शव पड़ा देख मौके पर राहगीरों की भीड़ लग गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
तलाशी के दौरान जेब मेें मिले आधार कार्ड में लिखे पते पर परिजनों को सूचना दी। सुबह परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। परिजनों ने बताया कि संतोष अविवाहित और दो भाई बहनों में बड़ा था। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।