{"_id":"61ac936642eedb203d5b3aab","slug":"hardoi-caught-thieves-who-entered-house-then-poured-acid-on-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: मकान में घुसे चोरों को पकड़ा, तो युवक पर डाल दिया तेजाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: मकान में घुसे चोरों को पकड़ा, तो युवक पर डाल दिया तेजाब
Sun, 05 Dec 2021 03:54 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 05 Dec 2021 03:54 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई के सांडी कस्बे के मोहल्ला सैय्यदबाड़ा में एक बैट्री व्यापारी के मकान में घुसे चोरों ने व्यापारी के पुत्र के जागने पर तेजाब डाल दिया। तेजाब से व्यापारी का पुत्र गंभीर रूप से झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अनिल सिंह यादव रविवार सुबह घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों से जानकारी ली। सांडी कस्बे के इमामबाड़ा के सामने इमरान खान का मकान है। इमरान बैट्री के व्यापारी हैं। शनिवार आधी रात के बाद उनके मकान में छत के रास्ते दो चोर उतर आए।
इसी दौरान इमरान का पुत्र फैज खां (21) आहट मिलने पर जाग गया। फैज और चोरों के बीच धक्का मुक्की हुई, तो चोर ने तेजाब फैज के सिर पर डाल दिया। तेजाब पड़ते ही फैज चीख पड़ा और गिर गया। इस बीच चोर छत से कूदकर भाग गए। तेजाब से फैज का सिर और आंख झुलस गई, परिजन उसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांडी ले गए और इसके बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अनिल यादव और सीओ बिलग्राम विशाल यादव घटनास्थल पर पहुंचे और पीडि़त के परिजनों से घटना की जानकारी ली। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।