फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Boyfriend found in room with girlfriend in Hardoi, brother thrashed seeing in objectionable condition

Hardoi: प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक हालत में मिला प्रेमी, भाई समेत तीन ने जमकर पीटा, जानें फिर क्या हुआ

Thu, 25 Aug 2022 07:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Thu, 25 Aug 2022 07:33 PM IST
सार

सांडी थाना क्षेत्र में बहन को प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में देखकर भाई ने जमकर पीट दिया। पुलिस ने प्रेमिका के भाई समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
Boyfriend found in room with girlfriend in Hardoi, brother thrashed seeing in objectionable condition
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरदोई जिले के सांडी थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार सुबह प्रेमिका के साथ कमरे में आपत्तिजनक हालत में मिले प्रेमी को प्रेमिका के भाई ने जमकर पीटा। प्रेमिका ने भागकर परिजनों को सूचना दी। परिजन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे बचाकर सीएचसी में भर्ती कराया।

विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी 22 वर्षीय युवक का पड़ोस में रहने वाली एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। बुधवार रात वह प्रेमिका से मिलने उसके घर आया था। ग्रामीणों का कहना है कि रात में दोनों एक कमरे में सोए थे। बृहस्पतिवार सुबह करीब चार बजे प्रेमिका का भाई मोबाइल चार्जिंग के लिए लगाने कमरे में पहुंचा।
विज्ञापन

उसने युवक को बहन के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखकर पकड़ लिया। इसके बाद लात घूसों से उसकी जमकर पिटाई कर दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पिटाई होते देख भागकर प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका ने उसके परिजनों को मामले की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे बचाया। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया है। एसओ नित्यानंद सिंह ने बताया कि तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed