फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi,block pramukh,hardoi news

ब्लाक की सरकार ने शपथ के साथ संभाला काम

Tue, 20 Jul 2021 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
hardoi,block pramukh,hardoi news
शपथ लेतीं मल्लावां की ब्लाक प्रमुख डॉ. गीता वर्मा। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। जनपद के सभी 19 विकास खंडों के नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुखों को मंगलवार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। जिलाधिकारी द्वारा नामित किए गए अधिकारियों ने ब्लाक प्रमुखों को शपथ दिलाई। क्षेत्र पंचायत सदस्यों को ब्लाक प्रमुखों ने शपथ दिलाई। इसके बाद क्षेत्र पंचायत की पहली बैठक की औपचारिकता भी पूरी की गई।
विज्ञापन

पिहानी में नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख कुशी वाजपेयी को सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अखिलेश गौतम ने शपथ दिलाई। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक श्यामप्रकाश, शाहाबाद विधायक रजनी तिवारी, निवर्तमान जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री, अजय वाजपेयी और बीडीओ ऋषि पाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

भरावन के नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख विनोद सिंह तोमर को लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अनुराग मौर्या ने शपथ दिलाई। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक राज कुमार अग्रवाल, एमएलसी मिस्बाहउद्दीन, कर्नल आदित्य प्रताप सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख श्रीराम सिंह तोमर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मल्लावां में नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख डॉ. गीता वर्मा को अभिहीत अधिकारी सतीश कुमार ने शपथ दिलाई। यहां क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशू भी मौजूद रहे।
माधौगंज में नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख लौंगश्री को माध्यमिक शिक्षा विभाग के लेखाधिकारी बृजेश शुक्ला ने शपथ दिलाई। यहां भी क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशू के साथ ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रमेश वर्मा, प्रधान संघ के पूर्व अध्यक्ष केपी सिंह आदि मौजूद रहे।
बावन में नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख शिवा सिंह को ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक राजेंद्र श्रीवास ने शपथ दिलाई। यहां सदर विधायक नितिन अग्रवाल, भाजपा के मंडल अध्यक्ष देश दीपक दीक्षित, नाजिम खां, पूर्व ब्लाक प्रमुख धर्मेंद्र सिंह, पप्पू मंसूरी, नायब सिंह, नरेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।
शाहाबाद में ब्लाक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा को वाणिज्य कर विभाग के सहायक आयुक्त वीर सिंह ने शपथ दिलाई। यहां क्षेत्रीय विधायक रजनी तिवारी, भाजपा के जिला महामंत्री सतेंद्र राजपूत, अखिलेश पाठक, अजय वाजपेयी, निवर्तमान ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि नवनीत गुप्ता, भाजपा नगर अध्यक्ष अमर रस्तोगी भी मौजूद रहे।
कछौना में नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख रामश्री को राष्ट्रीय जल प्रबंध योजना के अधिशासी अभियंता आरके वर्मा ने शपथ दिलाई। क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा, पूर्व ब्लाक प्रमुख अशोक अग्रवाल, गौतम कनौजिया, देवी शंकर शुक्ला आदि मौजूद रहे।
हरियावां में नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख राम दयाल को लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता सुभाष चंद्र गुप्ता ने शपथ दिलाई। इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रेम सिंह, रिजवान, सत्यम सिंह, हाफिज आदि मौजूद रहे। शपथ ग्रहण के बाद सदर विधायक नितिन अग्रवाल भी पहुंचे।
हरपालपुर में नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख अनोखे लाल कश्यप को जिला प्रोबेशन अधिकारी सुशील कुमार सिंह ने शपथ दिलाई। सपा नेता पूर्व सांसद ऊषा वर्मा, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पदमराग सिंह यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख बलराम सिंह, मनोज अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।
अहिरोरी के नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख धर्मवीर सिंह पन्ने को जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी प्रणव पाठक ने शपथ दिलाई। यहां जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, भाजपा के जिलामहामंत्री अजीत सिंह बब्बन और ओम वर्मा, सुनील वाजपेयी, अर्जुन चंदेल, अनुभव सिंह आदि मौजूद रहे।
संडीला की नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख आरती गुप्ता को जिला लेखा परीक्षाधिकारी डीसी लाल ने शपथ दिलाई। यहां क्षेत्रीय विधायक राज कुमार अग्रवाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख कुंवर वीरेंद्र सिंह, प्रदीप जायसवाल, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सिद्ध प्रताप मौर्या आदि मौजूद रहे।
टोडरपुर की नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख नीतू त्रिवेदी को लोक निर्माण विभाग के खंड एक के अधिशासी अभियंता एचडी अहिरवार ने शपथ दिलाई। क्षेत्रीय विधायक रजनी तिवारी, अजय वाजपेयी भुल्लन, अखिलेश पाठक, श्रीकृष्ण शास्त्री, राम बाबू त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।
बेंहदर की नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख लक्ष्मी देवी को लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अभिषेक यादव ने शपथ दिलाई। इस दौरान पूर्व मंत्री बसपा नेता अब्दुल मन्नान भी मौजूद रहे।
भरखनी की नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख अंजू सिंह को लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता धर्मेंद्र सिंह ने शपथ दिलाई। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू, ब्लाक प्रमुख पति धीरेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
सुरसा में वाणिज्य कर विभाग के सहायक आयुक्त जय प्रकाश वर्मा ने नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख विजय पाल को शपथ दिलाई। इस दौरान सदर विधायक नितिन अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा, भाजपा नेता धनंजय मिश्रा, श्याम वीर आदि मौजूद रहे।
टड़ियावां में जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार साहू ने नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख रवि प्रकाश को शपथ दिलाई। यहां क्षेत्रीय विधायक और नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख के पिता श्याम प्रकाश, पूर्व ब्लाक प्रमुख उदयराज सिंह चंदेल, शिशुपाल सिंह, अनुज गुप्ता, पूर्व ब्लाक प्रमुख वंशीलाल आदि मौजूद रहे।
बिलग्राम के नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख सतेंद्र सिंह को लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता एसडी तिवारी ने शपथ दिलाई। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशू, पूर्व विधायक गंगा सिंह चौहान, अशोक सिंह, अनिल सिंह, विद्यारतन द्विवेदी, धर्मराज सिंह आदि मौजूद रहे।

कोथावां के नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख निर्भय वर्मा को खंड विकास अधिकारी उमेश चंद्र अग्रवाल ने शपथ दिलाई। इस दौरान नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख के पिता क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा भी मौजूद रहे।
सांडी के नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख अनिल राजपूत को लोक निर्माण विभाग के खंड दो के अधिशासी अभियंता संजय श्रीवास्तव ने शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed