{"_id":"60071d548ebc3e33ae54944a","slug":"hardoi-bjp-leader-die-in-a-hospital-hardoi-news-knp6069674156","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में घायल भाजपा बूथ अध्यक्ष की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट में घायल भाजपा बूथ अध्यक्ष की मौत
विज्ञापन
मृतक के परिवार की बिलखतीं महिलाएं। संवाद
- फोटो : HARDOI
संडीला। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पडरी में 13 जनवरी की रात भूमि विवाद में हुई मारपीट में घायल भाजपा के बूथ अध्यक्ष की लखनऊ ट्रामा सेंटर में सोमवार देर रात मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलने पर आरोपियों ने अपने घर के छप्पर और ट्रैक्टर में आग लगा दी और फरार हो गए। गांव में तनाव को देखते हुए पीएसी और पुलिस तैनात कर दी गई है। मृतक के भाई की तहरीर पर पांच लोगों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
ग्राम पडरी निवासी रामचंद्र (35) खेती करता था। वह भाजपा का बूथ अध्यक्ष भी था। उसके मकान के पास खाली भूमि पड़ी हुई है। गांव निवासी सुरेंद्र 13 जनवरी को खाली पड़ी भूमि की ओर बनी दीवार को तोड़कर दरवाजा रखने का प्रयास कर रहा था। इसको लेकर रामचंद्र और सुरेंद्र का विवाद हो गया था। विवाद के दौरान लाठी डंडे भी चल गए थे। घटना में रामचंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे पहले सीएचसी और फिर जिला अस्पताल से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया था। घटना को लेकर सुरेंद्र ने रामचंद्र और उसके भाइयों समेत कुल छह लोगों के विरुद्ध घर में घुसकर मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
रामचंद्र की सोमवार देर रात लखनऊ ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। मौत का पता चलने के बाद आरोपियों ने अपने ही घर के छप्पर और वहीं खड़े ट्रैक्टर में आग लगा दी और फरार हो गए। रामचंद्र की मौत का पता चलते ही गांव में तनाव व्याप्त हो गया। इस पर गांव में पुलिस और पीएसी तैनात की गई है। रामचंद्र के भाई शिव कुमार की तहरीर पर श्रीराम, उनकी पत्नी उमादेवी, दो पुत्रों राजेंद्र और सुरेंद्र व राजेंद्र की पत्नी निर्मला के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। रामचंद्र के परिवार में पत्नी राजेश्वरी और दो पुत्र विराट (3) व सूर्यांश (2) हैं। शव का पोस्टमार्टम लखनऊ में कराया गया है।