फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Angry youth commits suicide in Hardoi due to beating of Pradhan and his associates

हरदोई: प्रधान और उसके साथियों की पिटाई से क्षुब्ध युवक ने दी जान, फंदे पर लटका मिला शव, जानें पूरा मामला

Thu, 15 Sep 2022 09:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Thu, 15 Sep 2022 09:40 PM IST
सार

शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने प्रधान और उसके साथियों की पिटाई से क्षुब्ध होकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर प्रधान समेत तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Angry youth commits suicide in Hardoi due to beating of Pradhan and his associates
घटनास्थल पर मौजूद परिजन महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के बरोनिया गांव में प्रधान व उसके साथियों की पिटाई से क्षुब्ध युवक ने बृहस्पतिवार सुबह फंदा लगाकर जान दे दी। खेत में खड़े पेड़ में उसका शव लटका मिला। पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्रधान समेत तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन

बरोनिया गांव निवासी दुर्गेश (21) मजदूरी करता था। बृहस्पतिवार सुबह वह शौच जाने की बात कहकर घर से निकला था। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने मलिखे के खेत में खड़े आम के पेड़ में दुर्गेश का शव अंगोछे के फंदे से लटका देखा। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

मृतक के पिता पूसेलाल ने बताया कि बुधवार शाम दुर्गेश ने प्रधान शैलेश कुमार से गुटखा मांगा था। गुटखा न देने पर बेटे ने प्रधान की जेब में हाथ डाल दिया था। जिससे गुस्साए प्रधान व उसके साथी अनुज, अश्वनी ने दुर्गेश की लात घूंसों से पिटाई कर दी थी। घसीटते हुए अरुण के घर के सामने ले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि पिटाई से क्षुब्ध होकर बेटे ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक चार भाई बहनों में दूसरे नंबर पर था। पिता की तहरीर पर प्रधान समेत तीन लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट की दर्ज की। कोतवाल सुरेश मिश्रा ने बताया कि जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed