{"_id":"61082e7c8ebc3e83eb63d64a","slug":"hardoi-action-hardoi-news-hardoi-news-knp643943630","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीओ ने तकनीकी सहायक पर गंभीर आरोप लगा जारी की नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीओ ने तकनीकी सहायक पर गंभीर आरोप लगा जारी की नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। भरावन विकास खंड की ग्राम पंचायत लोधौरा में नींव स्तर तक बने पंचायत भवन का छत स्तर तक बिना एमबी के ही भुगतान किए जाने के मामले में नया मोड़ आया है। मनरेगा उपायुक्त के नोटिस के बाद खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) ने तकनीकी सहायक पर माप पुस्तिका गायब करने का आरोप लगाकर नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। इसके साथ सचिव और तत्कालीन प्रधान को भी नोटिस जारी किया है।
लोधौरा में पंचायत चुनाव से पहले पंचायत भवन का निर्माण शुरू हुआ था। नींव स्तर तक का ही निर्माण होने पर छत स्तर तक का सवा पांच लाख रुपये से अधिक का भुगतान सामग्री अंश पर कर दिया गया था। मजदूरी पर भी सात हजार रुपये से अधिक खर्च किए गए थे। डीएम अविनाश कुमार के निर्देश पर सीडीओ आकांक्षा राना ने जांच कमेटी बनाई थी। कमेटी ने जांच के बाद भरावन के बीडीओ सुधीर कुमार समेत सात लोगों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया था।
पूरे मामले की जांच के दौरान बिना माप पुस्तिका के ही भुगतान किए जाने, स्थलीय निरीक्षण किए बिना ही भुगतान कर देने के लिए बीडीओ से जवाब मांगा गया था। इसी क्रम में बीडीओ सुधीक कुमार ने तकनीकी सहायक शेषनाथ यादव को नोटिस जारी किया है। नोटिस में कूटनीतिक ढंग से पत्रावली से माप पुस्तिका निकाल लेने का आरोप तकनीकी सहायक पर लगाया गया है। जांच कमेटी के निरीक्षण के समय गैरहाजिर रहने का आरोप भी तकनीकी सहायक पर है। इसके अलावा ग्राम सचिव संजीव कुमार त्रिपाठी और तत्कालीन ग्राम प्रधान राजराम मिश्रा को भी नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
तो कोरी है एमबी, तकनीकी सहायक अवैतनिक अवकाश पर
विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक लोधौरा में बिना माप पुस्तिका के ही भुगतान किया गया है। जांच में शामिल रहे एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि तकनीकी सहायक पर कुछ लोग माप पुस्तिका (एमबी) में हस्ताक्षर करने का दबाव पूरे मामले के खुलासे के बाद बना रहे थे। ऐसे मे तकनीकी सहायक ने कोरी एमबी एक अधिकारी को दिखा भी दी और दूसरे की गलती के लिए खुद को फंसाए जाने की साजिश का पता चलने पर अवैतनिक अवकाश पर भी चला गया है।