{"_id":"6102e7f88ebc3e66ff24da50","slug":"hardoi-accident-hardoi-news-hardoi-news-knp6431659118","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेन लाइन पर गिरा पेड़, बंद रहे दो उपकेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेन लाइन पर गिरा पेड़, बंद रहे दो उपकेंद्र
विज्ञापन
हरदोई। तेज हवा के साथ गुरुवार की दोपहर हुई बारिश के दौरान मन्नापुरवा उपकेंद्र के सामने 33 केवीए की लाइन पर एक पेड़ की डाल टूट कर गिर गई। लाइन क्षतिग्रस्त होने पर दोपहर 3:30 बजे से शहर के सिटी पावर हाउस व कोयल बाग कालोनी से संबंधित क्षेत्र की आपूर्ति ठप हो गई। लगभग सवा दो घंटे बाद मरम्मत का काम पूरा कर दोनों उपकेंद्रों की आपूर्ति बहाल की जा सकी।
गुरुवार की दोपहर तेज हवा चलने के बाद झमाझम बारिश हुई। बारिश के दौरान दोपहर 3:30 बजे लखनऊ रोड पर मन्ना पुरवा उपकेंद्र के सामने 33 केवीए लाइन पर एक पेड़ की डाल गिर गई। डाल गिरने पर मेन लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे सिटी पावर हाउस व कोयल बाग कालोनी स्थित उपकेंद्र व उससे संबंधित क्षेत्र की आपूर्ति बाधित हो गई।
लाइन क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिलते ही जेई सौरभ अवस्थी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और पेड़ की डालकर कटवाकर लाइन की मरम्मत का काम शुरू कराया। लाइन की मरम्मत के बाद लगभग सवा दो घंटे बाद दोनों उपकेंद्रों की आपूर्ति बहाल की जा सकी। आपूर्ति बहाल होने के बाद शहर के लोगों ने राहत की सांस ली। इस दौरान दोनों उपकेंद्रों से जुड़े लगभग 10-12 उपभोक्ताओं की आपूर्ति बाधित रही।