{"_id":"60fda6d28ebc3e789e0619f3","slug":"hardoi-accident-hardoi-news-hardoi-news-knp642382513","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदा नहर में गिरकर युवक डूबा, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदा नहर में गिरकर युवक डूबा, तलाश जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। ऐंचामऊ पुल पर बैठा ग्राम परचल रसूलपुर निवासी युवक संतुलन बिगड़ जाने पर शारदा नहर में गिर गया। पानी का बहाव अधिक होने के कारण युवक डूब गया। परिजनों व ग्रामीणों ने उसे तलाशने की कोशिश की, लेकिन पता नहीं चला। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। टीम आने पर युवक को तलाशने का प्रयास किया जाएगा।
बिलग्राम क्षेत्र के परचल रसूलपुर गांव का निवासी प्रकाश (45) रविवार की दोपहर ऐंचामऊ पुल की रेलिंग पर बैठा था। इस बीच संतुलन बिगड़ जाने पर वह शारदा नहर में जा गिरा। पानी का बहाव तेज होने के कारण युवक डूबने लगा। आसपास के लोगों ने आनन फानन में इसकी जानकारी परिजनों, पुलिस व राजस्व विभाग को दी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों व ग्रामीणों ने शारदा नहर में तलाश करने का प्रयास किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। मौके पर पहुंचे लेखपाल शिशुपाल सिंह ने बताया कि गोताखोरों की मदद से युवक को तलाश करने का प्रयास किया जा रहा है।
कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि नहर मे पानी अधिक होने के कारण तलाशी अभियान चलाने में परेशानी आ रही है। एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। टीम के आने पर तलाशी अभियान तेज किया जाएगा।