फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi,accident,hardoi news

कच्ची दीवार ढहने से पत्नी की मौत, पति घायल

Tue, 20 Jul 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
hardoi,accident,hardoi news
हरदोई। पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अंदा इब्राहिमपुर में सोमवार रात कच्ची दीवार ढहने से दंपती दब गए। मलबे में दबकर पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। एक अन्य घटना में ग्राम दहेलिया रामपुर में दीवार ढहने से दंपती और उनकी पुत्री मलबे में दबकर घायल हो र्गइं।
विज्ञापन

ग्राम अंदा इब्राहिमपुर निवासी संतराम (60) खेती करता है। सोमवार रात वह मकान के बाहर कच्ची दीवार सहारे पड़े छप्पर के नीचे पत्नी फूलमती (58) के साथ सोया था। रात लगभग 11 बजे दीवार ढह गई। मलबे और छप्पर में संतराम व फूलमती दब गईं। शोर सुनकर आए ग्रामीणों ने मलबा हटाया, लेकिन तब तक फूलमती की मौत हो चुकी थी। पति संतराम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिहानी में भर्ती कराया गया है। एक अन्य घटना में दहेलिया रामपुर निवासी राजेंद्र (55) उसकी पत्नी कमला (50) व पुत्री छुटक्की (8) कच्ची दीवार ढहने से मलबे में दब गए। तीनों ही घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिहानी ले जाया गया जहां से तीनों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed