फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi,accident,hardoi news

घने कोहरे में भिड़े बोलेरो और ट्रक, एक की मौत चार घायल

Fri, 15 Jan 2021 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
hardoi,accident,hardoi news
दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर व पिकअप। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। घने कोहरे में शुक्रवार को हरदोई-सवायजपुर मार्ग पर लोनार कोतवाली क्षेत्र में बोलेरो और ट्रक की भिड़ंत हो गई। बोलेरो सवार बीमार किसान की मौत हो गई, जबकि उसके दो पुत्र, साला और चालक घायल हो गए। ट्रक का चालक वाहन छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कोतवाली में खड़ा करवा दिया है।
विज्ञापन

पाली थाना क्षेत्र के ग्राम खितौली निवासी राधेश्याम (65) खेती करते थे। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। गुरुवार रात तबीयत ज्यादा खराब हो जाने पर परिजनों ने लखनऊ में एक चिकित्सक से परामर्श किया। शुक्रवार सुबह बोलेरो से राधेश्याम, उनके पुत्र मुल्ला (28), राजा भाइया (22) और साले छोटेलाल (46) के साथ लखनऊ जाने के लिए निकले थे। बोलेरो अमित कुमार (30) चला रहा था। हरदोई-सवायजपुर मार्ग पर लोनार के निकट घने कोहरे में विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से बोलेरो टकरा गई। घटना में राधेश्याम की मौत हो गई, जबकि अन्य चार लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी गुड्डी देवी शव देखकर बदहवास हो गईं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। लोनार कोतवाल एसके सोनकर ने बताया कि घटना की जानकारी है। दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो और ट्रक को कोतवाली में खड़ा करा दिया गया है। परिजनों से तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed