{"_id":"620152efe2580c1c4e56b33d","slug":"hara-patta-sunghaakar-tappebaaj-le-gae-jevar-va-nakadee-hardoi-news-knp6793879105","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरा पत्ता सुंघाकर टप्पेबाज ले गए जेवर व नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरा पत्ता सुंघाकर टप्पेबाज ले गए जेवर व नकदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। शहर में आवास विकास मार्ग पर टप्पेबाजों ने सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर की पत्नी को पहले अपनी बातों में फंसाया और फिर हरा पत्ता सुंघाया। फिर उनसे जेवर व नकदी लेकर फरार हो गए।
घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद हुई है। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर टप्पेबाजों की तलाश शुरू कर दी है। शहर के मोहल्ला बहरा सौदागर निवासी राधेश्याम गुप्ता सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर हैं।
उनकी पत्नी मालती (56) के पैरों में दिक्कत है। शनिवार की दोपहर वह रेलवेगंज स्थित एक डॉक्टर के पास दवा लेने लिए जा रहीं थीं। आवास विकास मार्ग से नघेटा मार्ग पर एक अधेड़ ने उन्हें रोककर हालचाल पूछा।
विज्ञापन
उनकी बात सुनने के बाद अधेड़ ने कहा कि यहीं बीमारी उनकी मां को भी है। वह एक डॉक्टर से मां का उपचार कराता है, डॉक्टर की दवा से उसकी मां को काफी फायदा है।
उसी डॉक्टर को दिखाने का झांसा देकर टप्पेबाज ने उन्हें अपनी बातों में फंसा लिया। इसी बीच मौके पर आए एक युवक को उन्हें दिखाया। युवक ने ओम कहवाकर हरा पत्ता मेें मालती को सुंघा दिया।
इसके बाद वह सुधबुध खो बैठीं। उसके बाद टप्पेवाजों के कहने पर उन्होंने अपने शरीर पर पहने जेवरात व नकदी उन्हें थमा दी। इसके बाद टप्पेबाज कार में बैठकर भाग गए।
मालती ने घर लौटकर परिजनों को पूरा वाकया बताया। परिजनों ने कोतवाली में तहरीर दी, तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इस दौरान घटनास्थल के पास दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले।
एक कैमरे में घटना व एक टप्पेबाज की तस्वीर कैद मिली है। कोतवाली प्रभारी दीपक शुक्ला ने बताया कि आरोपियों की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही टप्पेबाजों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।