फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Half naked body of a girl who had gone to dump cow dung was found

Hardoi News: गोबर डालने गई किशोरी का अर्धनग्न शव मिला

Mon, 29 Jul 2024 10:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
Half naked body of a girl who had gone to dump cow dung was found
सांडी। गोबर डालने सोमवार सुबह घर से निकली किशोरी का शव अर्धनग्न अवस्था में गांव से एक किलोमीटर दूर बाग में मिला। घटना की जानकारी पर परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ लग गई। प्राथमिक तौर दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

सांडी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी शख्स की पुत्री (13) गांव में ही एक प्राइवेट विद्यालय में कक्षा नौ की छात्रा थी। सोमवार सुबह करीब आठ बजे घर से गोबर डालने के लिए निकली थी। काफी देर बाद तक भी वह घर नहीं पहुंची तो, परिजनों ने इसकी तलाश की लेकिन, कोई सुराग नहीं मिला। सोमवार देर शाम मवेशी चराकर वापस गांव जा रहे ग्रामीणों ने एक बाग से गुजरते समय किशोरी का शव पड़ा देखा। किशोरी के कमर के नीचे के कपड़े गायब थे, दुपट्टा और चप्पले पास में ही पड़ी थीं। ग्रामीणों ने किशोरी का शव मिलने की जानकारी परिजनों को दी। इस पर परिजन मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। आशंका जताई जा रही कि दुष्कर्म के बाद गला दबाकर किशोरी की हत्या की गई है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र ने बताया कि घटना का पता चला है। मौके पर जा रहे हैं। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed