फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hadse me bike sawar youvak ki maut

ससुराल से लौट रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

Wed, 24 Jun 2020 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
hadse me bike sawar youvak ki maut
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी बाइक सवार युवक को मंगलवार रात ससुराल से वापस आते समय हरदोई-बिलग्राम मार्ग पर वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। हेलमेट न लगाए होने के कारण उसके सिर में चोट आई थी।
विज्ञापन

सुभाष नगर निवासी रजनीश (35) पुत्र सीताराम प्राइवेट कंप्यूटर ऑपरेटर था। उसकी ससुराल सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम ढोलिया में है। 15 दिन पहले रजनीश की पत्नी पूजा दो बच्चों के साथ मायके गई थी। पत्नी और बच्चों से मिलने रजनीश मंगलवार को बाइक से ससुराल ढोलिया गया था। वहां से देर रात वापस आ रहा था। सुरसा थाना क्षेत्र में हरदोई-बिलग्राम मार्ग पर अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सुरसा पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसके पास मिले फोन से परिजनों को सूचना दी गई। देर रात अस्पताल में रजनीश की सांसें थम गईं। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed