फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   haar gaya korona,jeet gai hardoi

हार गया कोरोना, जीत गई हरदोई, लेकिन एहतियात जरुरी

Wed, 22 Apr 2020 10:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
haar gaya korona,jeet gai hardoi
फोटो- 44- एसपी अमित कुमार। - फोटो : HARDOI
हरदोई। जनपद में कोरोना पॉजिटिव पाए गए दोनों मरीजों की दूसरी और तीसरी टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद शासन स्तर से जिले को कोरोना मुक्त घोषित कर दिया गया है। सीतापुर के खैराबाद अस्पताल में भर्ती दोनों मरीजों को जिला मुख्यालय पर ही बनाए गए एक क्वारंटीन सेंटर मे रखा गया है और 14 दिनों तक यहां रखने के बाद इन्हें घर जाने की इजाजत दी जाएगी। एसपी अमित कुमार ने कहा है कि निश्चित रूप से कोरोना मुक्त होना बड़ी बात है, लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि लोग नियमों का पालन न करें। हर हाल में लॉकडाउन का पालन सभी को करना है।
विज्ञापन

जनपद में कोरोना का पहला मरीज दो अप्रैल को मिला था। गाजियाबाद-दादरी जमात से लौटे पिहानी निवासी एक युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी और इसके बाद उसे उपचार के लिए सीतापुर जनपद के खैराबाद अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। कोरोना का दूसरा मामला नौ अप्रैल को सामने आया था जब बिलग्राम निवासी एक मदरसा शिक्षक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उन्हें भी रिपोर्ट आने के बाद खैराबाद भेज दिया गया था। इसके बाद 16 अप्रैल को दोनों का दूसरा टेस्ट हुआ था, जो निगेटिव आया था। फिर तीसरा टेस्ट भी हुआ, जिसकी रिपोर्ट मंगलवार को निगेटिव आई। दोनों मरीजों की दो रिपोर्ट लगातार निगेटिव आने पर अब इन्हें हरदोई जिला मुख्यालय पर बनाए गए एक सेंटर में क्वारंटीन किया गया है। शासन स्तर से भी जनपद को कोरोना मुक्त घोषित किया गया है। एसपी अमित कुमार ने कहा कि शासन और प्रशासन के निर्देशों को सभी लोग मानें ताकि आगे कोई भी नया मामला जनपद में कोरोना का न मिले। उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन हर संभव कार्य कर रहा है, लेकिन सभी को सहयोग देना होगा।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर खूब चला बधाई का दौर
मंगलवार देर रात जनपद को शासन स्तर से कोरोना फ्री घोषित किए जाने की जानकारी मिलते ही सोशल मीडिया पर बधाई का दौर चला। लोगों ने इस मुश्किल घड़ी में भी हरदोई के जीतने की बात लिखते हुए उत्साह दिखाया तो कुछ ने ये भी लिखा कि एहतियात बरतना जरूरी है ताकि आगे भी जिला कोरोना मुक्त ही रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed