फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   gutter not cleaned, rain create water logging

बारिश में रास्तों पर बहेगा गटर का पानी

Fri, 03 Jun 2022 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
gutter not cleaned, rain create water logging
हरदोई। मानसून आने वाला है लेकिन नालों की सफाई अभी तक नहीं हो पाई है। ऐसे में बारिश होते ही लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ेगा। जिम्मेदारों का कहना का कहना है कि 15 जून तक नालों की सफाई पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन

नुमाइश चौराहे से कोतवाली होते हुए बावन चुंगी तक दो वर्ष पूर्व बनाया गया बड़ा नाला शहर कोतवाली से पहले जाम है। नाले के ऊपर नुमाइश चौराहे से लेकर बावन चुंगी तक अतिक्रमण है। इससे नाले की सफाई नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

कोतवाली के पीछे की गलियों में नालियां बंद पड़ी हैं। नालियों पर लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। पिछले कई वर्षों से ये नालियां साफ नहीं हो रही हैं। बारिश के दौरान गटर का गंदा पानी घरों में घुसता है। नगर पालिका के आंकड़ों में हर साल सफाई हो रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैैनाल रोड पर ऑफीसर्स रेजीडेंस के पास का बड़ा नाला अभी तक साफ नहीं हुआ है। ये नाला आशानगर आदि मोहल्लों से होकर निकला है। इस नाले के उफनाने पर कई स्थानों पर जलभराव होता है।

नटवीर पुलिया के पास का बड़ा नाला भी साफ नहीं हुआ है। इस नाले के उफनाने पर कई जगह जलभराव होता है। इस नाले से शहर के कई मोहल्लों का पानी निकलता है। इसके अलावा शहर के अधिकांश नाले और नालियां जाम हैं। ऐसे में बारिश होते ही लोगों को जलभराव से जूझना पड़ेगा।
नाले नालियों की सफाई चल रही है। 15 जून तक तक सभी नालों की सफाई हो जाएगी।- रवीशंकर, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed