{"_id":"17f08280523de02ae085236a1dc72aa7","slug":"groups-warn-unless-bdo-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समूह गठित न कराने पर वीडीओ को चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समूह गठित न कराने पर वीडीओ को चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई
Updated Mon, 14 Dec 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरदोई। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना से ग्राम पंचायतों में समूहों के गठन में लापरवाही बरतने पर ग्राम विकास अधिकारी पर कार्रवाई की गई। खंड विकास अधिकारी ने ग्राम विकास अधिकारी को कार्रवाई की चेतावनी देते हुए ग्राम पंचायतों में लक्ष्य के अनुरूप समूह गठित करने के निर्देश दिए हैं।
ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से समूहों का गठ न कराया जा रहा है। विकास खंड हरपालपुर की ग्राम पंचायत ककरा में एक समूह का गठन किया जाना था लेकिन ग्राम विकास अधिकारी कौशलेंद्र सिंह ने समूह गठित नहीं किया।
विज्ञापन
इसके आलवा ग्राम पंचायत इकनौरा, हरपालपुर, वॉसी, रोशनपुर, सतौथा, मलौथा, भुसेहरा में भी एक-एक समूह का गठन करना था, लेकिन गठन नहीं कराया। इसको लेकर खंड विकास अधिकारी वंदना जौहरी ने ग्राम विकास अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि की चेतावनी दी है। साथ ही वार्षिक वेतन वृद्धि को भी रोकने की बात कही। बीडीओ ने उन्हें एक सप्ताह के अंदर समूहों का गठन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन