फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Government tries to increase farmers' income: MP

किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार प्रयासरत : सांसद

Thu, 15 Oct 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Government tries to increase farmers' income: MP
कछौना (हरदोई)। कछौना विकास खंड की ग्राम सभा महरी में आयोजित कृषक गोष्ठी में राज्यसभा सदस्य डॉ. अशोक वाजपेयी ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि अब किसान को अपनी फसल कहीं भी बेचने की छूट मिली है। इससे इतर उन्नत बीज और खाद भी पर्याप्त मात्रा में किसानों को मिल रही है।
विज्ञापन

गोष्ठी में सांसद डॉ. अशोक वाजपेयी ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के प्रयास सरकार कर रही है। उन्होंने कहा किसानों की आय दोगुनी करने की कवायद में कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। सांसद ने कहा कि किसानों को सह फसली खेती की बारीकियां भी बताई जा रही हैं। जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार शाहू ने कहा कि किसानों को अब खेती का तरीका बदलना चाहिए। छोटे किसान दस-दस या बीस-बीस किसानों की टोली बनाकर एक साथ खेती करें तो आमदनी बढ़ेगी। इस मौके पर ग्राम प्रधान पति संजीव सिंह कुशवाहा ने आभार व्यक्त किया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्रीराम सिंह तोमर, नरेंद्र सिंह अटिया, रामशंकर सिंह, मेवाराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

स्वच्छता बेहद जरूरी
सांसद डॉ. अशोक वाजपेयी ने महरी में नवनिर्मित सामुदायिक शौचालय का लोकार्पण भी किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता बेहद जरूरी है। लोगों को खुले में शौच न जाना पड़े इसलिए स्वच्छ भारत मिशन के तहत घर-घर शौचालयों का निर्माण कराया गया। अब सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है, ताकि स्वच्छता अभियान को और बल मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed