फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Gopal was murdered in in-laws

अलीगढ़ : ससुराल में की गई थी गोपाल की हत्या, गर्दन कटाकर जादोंपुर फेंका था शव

Thu, 26 May 2022 01:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Gopal was murdered in in-laws
गोपाल का फाइल फोटो - फोटो : ATHROLI
कोतवाली के गांव जादोंपुर की माइनर में मिला शव डिबाई थाना क्षेत्र के गांव रल्ला निवासी गोपाल का था। परिजनों ने उसके हाथ पर लिखे नाम व कटी हुई अंगुलियों से शव की शिनाख्त की। पुलिस शव के सिर की तलाश में जुटी है। परिवार के लोगों ने ससुराल वालों पर हत्या के बाद सिर काटकर शव फेंकने आरोप लगाया है। ससुराल पक्ष के लोग भी फरार हैं। सीओ शिवप्रताप सिंह का कहना है कि जमीन के विवाद के चलते ससुराल में ही गोपाल की हत्या कर शव जादोंपुर में लाकर फेंक दिया गया।
विज्ञापन

जिला बुलंदशहर के थाना डिबाई के गांव रल्ला निवासी गोपाल सिंह 33 वर्ष पुत्र किशोरीलाल की डिबाई थाना क्षेत्र के गांव बामनी में ससुराल है। सोमवार को वह ससुराल में एक सगाई समारोह में शामिल होने के लिए गया था। तभी से वह गायब था। मंगलवार को अतरौली थाना क्षेत्र के गांव जादोंपुर की माइनर में एक सिर कटी लाश मिलने की सूचना पर गोपाल के ताऊ ओमप्रकाश, उसका ममेरा भाई अरविंद राजपूत मंगलवार रात में ही मोर्चरी पहुंचे। उन्होंने शव की शिनाख्त की। पुलिस को बताया कि हाथ पर गोपाल ने अपना व पत्नी लक्ष्मी का नाम लिखवा रखा था। उसके हाथ की दो अंगुली भी कटी हुई थीं। शव को देखते ही ओमप्रकाश फफक कर रो पड़े। उन्होंने बताया कि गोपाल अपने पिता की इकलौती संतान थी। पिता की भी कई साल पहले मौत हो चुकी है। ओमप्रकाश ने बताया कि गांव के अन्य लोग भी बामनी गए थे। वहां देर रात तक गोपाल को सबने देखा है। उसने डीजे पर डांस भी किया था। आरोप है कि ससुराल पक्ष के कुछ लोग गोपाल से नफरत करते थे। उन्होंने पुलिस से घटना का खुलासा करने की मांग की है।
विज्ञापन

शराब पीकर गोपाल का अक्सर अपनी पत्नी से झगड़ा होता था। उसने कुछ जमीन बेच दी थी, कुछ जमीन ससुराल वालों ने गोपाल से पत्नी के नाम करा दी थी। इसी विवाद के चलते ससुराल में ही गोपाल की हत्या कर शव जादोंपुर में लाकर फेंका है। ससुराल पक्ष के लोग फरार हैं। पुलिस उनको पकड़ने के लिए लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शिवप्रताप सिंह, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed