फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Goods worth lakhs including cash stolen from house

Hardoi News: मकान से नकदी समेत लाखों का माल पार

Sat, 13 Sep 2025 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Goods worth lakhs including cash stolen from house
फोटो-20- चोरी के बाद खुली पड़ी अलमारी व बिखरा पड़ा सामान। संवाद
विज्ञापन

-पीड़ित ने बताया कि दीवार के पीछे से मकान में घुसे थे चोर
- कोतवाली क्षेत्र के मगरहा गांव में घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
मल्लावां। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के मगरहा गांव में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने एक डॉक्टर के मकान को निशाना बनाया। पीछे की दीवार से चढ़े चोर 20 लाख रुपये और तीन लाख के जेवर अपने साथ ले गए।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मगरहा निवासी डॉ. रतीभान सिंह के दो मकान हैं। नया मकान गांव के बाहर और पुश्तैनी मकान गांव के अंदर है। वह पत्नी के साथ नए मकान में रहते हैं। गांव के अंदर वाले मकान में पुत्र अरविंद और संजीव अपने-अपने परिवार के साथ रहते हैं। बृहस्पतिवार की रात अरविंद नीचे और संजीव पहली मंजिल वाले कमरे में परिवार के साथ सो रहे थे।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह जब संजीव उठे तो उन्हें जीने का दरवाजा बंद मिला। उन्होंने अरविंद को बुलाकर दरवाजा खुलवाया। उन्हें कुछ संदेह हुआ। दोनों भाइयों ने कमरों को जांचा तो दो कमरों के ताले टूटे मिले। एक कमरे में रखे बक्से का ताला टूटा मिला। जिसमें से 20 लाख रुपए गायब मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलमारी में रखा सोने का हार, एक चेन और एक अंगूठी भी गायब मिली। संजीव ने पिता और पुलिस को सूचना दी। रतीभान ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर में कन्नौज में आलू बेच कर उन्होंने 10 लाख रुपये बक्से में रखे थे। 10 लाख उसमें पहले से थे। चोर मकान की पीछे की दीवार से अंदर आए थे। प्रशिक्षु सीओ हरे कृष्ण शर्मा और अतिरिक्त इंस्पेक्टर केबी सिंह मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने नमूने जुटाए। पुलिस ने परिजनों व ग्रामीणों से जानकारी ली। प्रशिक्षु सीओ ने बताया कि जल्द चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed