फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   give sanskar to chidren

बच्चों को हिंदू मुसलमान नहीं, इंसान बनाएं: महेश्वर सिंह

Sun, 28 Nov 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
give sanskar to chidren
पिहानी। क्षेत्र के कुल्लही गांव स्थित मदरसे में शिक्षा जागरुकता व समाज विषयक जलसे में समाज की भलाई के लिए काम करने और बच्चों की शिक्षा की दिशा में गंभीर प्रयास करने की अपील की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मौलाना डॉ. अब्दुर्रशीद कासमी ने की। गांव के सेवानिवृत्त शिक्षक महेश्वर सिंह व शफीक खां को शिक्षा व सामाजिक क्षेत्र में विशेष सहयोग के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को हामिद अली इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य महेश्वर सिंह यादव ने कहा कि आपसी एकता कुल्लही की पहचान रही है। सभी का यह प्रयास होना चाहिए कि यह परंपरा बरकरार रहे। जाति-धर्म में पड़ने के बजाय बच्चों की तालीम के लिए बेदार हों। बच्चों को अच्छे संस्कार दें। उन्हें हिंदू- मुसलमान नहीं, बल्कि इंसान बनाएं।
विज्ञापन

उन्होंने मदरसा प्रबंधक मुफ्ती नजीब कासमी की शिक्षा सेवाओं की सराहना की। दिल्ली पुलिस से रिटायर्ड एसआई शफीक खां ने बच्चों की शिक्षा के गुणात्मक विकास में अध्यापकों के साथ ही अभिभावकों की भूमिका को भी अहम बताया। शुएब जफर ने दीनी शिक्षा के साथ आधुनिक शिक्षा पर भी जोर दिया। कार्यक्रम में अब्दुल कदीर, मोहम्मद आबिद व मुफ्ती शहाबुद्दीन कासमी ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले मदरसे के छात्र मोहम्मद अफ्फान, अब्दुल मन्नान, हाफिज बिलाल, मोहम्मद साद, सलमान, अलतमश व इजरा को पुरस्कृत किया गया। संचालन मुफ्ती नजीब कासमी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed