{"_id":"426be245a5eedc31ada4deeaf44044eb","slug":"girls-dashing-batting-team-won-the-match-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्ल्स टीम की धुआंधार बल्लेबाजी, मैच जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्ल्स टीम की धुआंधार बल्लेबाजी, मैच जीता
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Tue, 05 May 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर रोड स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को
विज्ञापन
हुए जिला क्रिकेट गर्ल्स मोटिवेशन फ्रेंडली मैच में खिलाड़ियों ने हुनर की
बदौलत जबरदस्त क्रिकेट का प्रदर्शन किया। बेहतरीन बल्लेबाजी कर टीम बी ने
10 ओवर में ही जीत हासिल कर ली।
टास जीतकर टीम ए ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, जिसमें टीम ए ने 12 ओवरों में 79 रन बनाए। रनों का पीछा करते हुए टीम बी ने दस ओवरों में ही लक्ष्य को पूरा कर जीत हासिल कर ली। मैन आफ द मैच का खिताब आस्था शुक्ला को दिया गया, जबकि बेस्ट बालर दामिनी को चुना गया। निर्णायक की भूमिका में राजधर मिश्रा मौजूद थे।
मैच से पूर्व मुख्य अतिथि अनिमेष सक्सेना ने दोनों टीमों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि मैच किसी भी खेल का क्यों न हो यह एक टीम भावना को जागृत करता है और एकता के बल पर आगे बढ़ने की ललक को पैदा करता है।
कहा कि इस खेल भावना को जीवन में उतार कर अपने उज्जवल भविष्य के जो सपने युवा देखते हैं उनको पूरा कर सकते हैं। जिला क्रीड़ाधिकारी ने कहा कि इसलिए प्रतियोगिताआें में प्रतिभाग जरूर लेना चाहिए जीत या हार बाद की बात है। उन्हाेंने मैच के बाद विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत भी किया।
महिला टीम मैनेजर के रूप में दीपशिखा मौजूद थीं। इस मौके पर आयोजन सचिव पूनम तिवारी, संदीप गुप्ता, अल्पना वर्मा और गीताजंली पांडे आदि मौजूद थे।