{"_id":"641209a82db120506d0e6c16","slug":"girls-body-found-hanging-from-tree-under-suspicious-circumstances-hardoi-news-c-12-1-124405-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: संदिग्ध परिस्थितियों में घर के बाहर पेड़ से लटका मिला युवती का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: संदिग्ध परिस्थितियों में घर के बाहर पेड़ से लटका मिला युवती का शव, हत्या की आशंका
Wed, 15 Mar 2023 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Wed, 15 Mar 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
हरदोई जिले में युवती का शव मकान के पीछे पेड़ पर फंदे से लटका मिला। मामले में मृतका के पिता ने गांव के ही पांच लोगों पर बेटी की हत्या कर शव पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया है। मझिला थाने के रैगवां आगआंव निवासी विजेंद्र की पुत्री सुषमा (20) अपनी छह बहनों में सबसे बड़ी थी।
विज्ञापन
वह घर पर रहकर अपनी मां प्रेम लता के साथ घरेलू कामों में हाथ बंटाती थी। बुधवार की सुबह सुषमा का शव घर के पीछे खड़े गूलर के पेड़ में रस्सी के फंदे से लटकता हुआ मिला। यह खबर गांव में फैलते ही लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।
विज्ञापन
मृतक सुषमा के पिता ने गांव के पांच लोगों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि तीन साल पहले आरोपियों से झगड़ा हो गया था। इसका मामला अदालत में विचाराधीन है। इसी रंजिश के चलते उन पांचों लोगों ने उनकी बेटी की हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया। थानाध्यक्ष धर्मदास सिद्धार्थ ने बताया मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन