फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   girl died due to snake bite

सर्पदंश से बच्ची की मौत, मुआवजे के लिए परिजनों ने लगाया जाम

Sat, 19 Sep 2020 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
girl died due to snake bite
सांडी। थाना क्षेत्र के ग्राम हूसेपुर में शुक्रवार देर रात बच्ची की सर्पदंश से मौत हो गई। शनिवार सुबह मुआवजे की मांग को लेकर मृतका के परिजनों ने गांव के सामने कटरा-बिल्हौर पर जाम लगा दिया। तहसीलदार ने मुआवजे का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

हूसेपुर निवासी शिवा (5) पुत्री सुरेंद्र शुक्रवार देर शाम परिजनों के साथ आंगन में थी। देर रात सर्पदंश से उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक शिवा एक भाई व दो बहनों में छोटी थी। बेटी की मौत से आहत परिजनों ने मुआवजे की मांग कर शनिवार सुबह कटरा-बिल्हौर मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

मार्ग पर वाहनों की कतारें लग गईं। घटना की सूचना पर तहसीलदार अवनींद्र शुक्ला, एसओ अखिलेश यादव ,लेखपाल पियूष अस्थाना मौके पर पहुंचे। तहसीलदार ने परिजनों को मदद का आश्वासन दिया। करीब एक घंटे बाद जाम खुल सका। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। तहसीलदार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृतका के परिजनों को सहायता प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed