{"_id":"5d1cebc48ebc3e3c645a21bd","slug":"girl-committed-suicide-after-man-denied-of-marrying-her-hardoi-news-knp499485076","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी से शादी न होने पर लगाया मौत को गले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी से शादी न होने पर लगाया मौत को गले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के खमौरा गांव में प्रेमी से शादी न हो पाने से आहत युवती ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका के पिता की तहरीर पर प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गांव निवासी मुलायम खेती करते हैं। गांव में उनके दो मकान हैं। पुराना मकान गांव के बाहर की तरफ है, जबकि नया मकान गांव के अंदर है। नए मकान में ही मुलायम अपने परिवार के साथ रहते हैं।
बुधवार सुबह घर के अंदर बने कमरे में मुलायम की बेटी सोमवती (20) का शव दुपट्टे से फांसी पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मृतका के पिता मुलायम ने बताया कि पिछले लगभग तीन साल से सोमवती का प्रेम प्रसंग गांव के ओमप्रकाश से चल रहा था। ओमप्रकाश के परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे।
इसके चलते दोनों की शादी नहीं हो पा रही थी। उससे शादी न हो पाने के कारण सोमवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। हरपालपुर के कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि मुलायम की तहरीर पर ओमप्रकाश के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की गई हैं।
प्रेमी से कह दी थी मन की बात, फिर चुनी मौत
ग्रामीणों के अनुसार मंगलवार देर शाम सोमवती और ओमप्रकाश को एक साथ गांव में देखा गया था। इसके बाद दोनों सोमवती के गांव के बाहर स्थित पुराने मकान में गए और यहां बैठकर लगभग एक घंटे तक बातचीत की।
इस दौरान ही सोमवती ने खुदकुशी करने की बात ओमप्रकाश से कह दी थी। ओमप्रकाश ने देर रात यह बात मुलायम को फोन कर बताई थी कि सोमवती ने खुदकुशी करने की बात कही है, इसलिए उस पर निगाह रखें।