फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Girders of foot overbridge placed on down route in three hour block

Hardoi News: तीन घंटे के ब्लॉक में डाउन रूट पर रखे गए फुट ओवरब्रिज के गर्डर

Tue, 09 Sep 2025 10:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Girders of foot overbridge placed on down route in three hour block
हरदोई। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत रेलवे स्टेशन पर नया फुट ओवरब्रिज बनाया जा रहा है। ब्रिज के निर्माण को लेकर डाउन के रेल लाइन नंबर एक व दो के ऊपर गर्डर रखे जाने के लिए रेलवे ने तीन घंटे का ब्लॉक लिया। इस दौरान डाउन रूट पर किसी भी ट्रेन का संचालन होने से यातायात पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। अगले तीन दिनों में सभी प्लेटफार्मों पर गर्डर डाले जाने की रूपरेखा तैयार की गई है।
विज्ञापन

स्थानीय रेलवे स्टेशन को आधुनिक बनाया जा रहा है। प्लेटफार्म नंबर एक से पांच तक नया फुट ओवरब्रिज का भी काम शुरू हो गया है। इस फुट ओवरब्रिज में ही एस्केलेटर (स्वचलित सीढ़ी) लगाई जाएंगी। इसको लेकर मंगलवार से काम शुरू कर दिया गया। डाउन रूट पर लाइन नंबर एक और दो पर लोहे के गर्डर डाले गए। 14 मीटर लंबे करीब साढ़े छह टन वजनी गर्डर क्रेन की मदद से लगाए गए। इसको लेकर रेलवे ने सुबह 10:25 से दोपहर 01:25 बजे तक तीन घंटे का पावर ब्लॉक लिया।
विज्ञापन

हालांकि, इस दौरान कोई भी ट्रेन प्रभावित नहीं हुई। इस दौरान डाउन रूट पर कोई ट्रेन नहीं निकलती है सिर्फ मालगाड़ी जाती हैं, जिसे ब्लॉक के दौरान रोक दिया गया। गर्डर रखने के दौरान मुरादाबाद मंडल से एक्सईएन गतिशक्ति यूनिट ऋषभ सिंह और लखनऊ से एक्सईएन (ब्रिज) रामलखन सचान भी मौजूद रहे। अधिकारियों की देखरेख में काम पूरा कराया गया। बृहस्पतिवार तक सभी लाइनों के ऊपर गर्डर रखने की रूपरेखा बनाई गई है। स्टेशन अधीक्षक नरसी लाल मीणा, एडीईएन पंकज मिश्रा, आईओडब्ल्यू समेत कई रेलकर्मी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed