फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   gausapur-behandar road dilapidated

गौसापुर-बेहंदर की सड़क जर्जर

Fri, 04 Feb 2022 10:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
gausapur-behandar road dilapidated
हरदोई। गौसापुर-बेहंदर मुख्य मार्ग पर अक्तूबर में पैचवर्क हुआ था, घटिया निर्माण होने से अब फिर से यह सड़क गड्ढा युक्त हो गई है। इससे ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। गौसापुर-बेहंदर मार्ग की हालत इतनी जर्जर हो गई है कि यहां पर सड़क तक नहीं दिख रही है। थोड़ी-थोड़ी दूर पर बने गड्ढे दुर्घटना का कारण भी बनते हैं।
विज्ञापन

10 किलोमीटर की दूरी तय करने में एक घंटे से अधिक का समय लगता है। एक किमी में करीब 500 गड्डे गिने जा सकते हैं। गौसापूर से कलरावा पुल तक 10 किमी तक हालत जर्जर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौसापुर-बेहंदर मार्ग पर प्रतिदिन तीन दर्जन गांव की करीब पांच हजार की आबादी आवागमन करती है। जरियारी गांव निवासी अकरम बताते हैं कि अक्तूबर में अभियान में इस सड़क की मरम्मत हुई थी, लेकिन इसके बावजूद मार्ग की दशा नहीं सुधरी।

अलावलपुर गांव निवासी विनोद कहते हैं कि सड़क की बदहाल स्थिति के कारण आए दिन मार्ग पर दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं। कहा कि सड़क की मरम्मत होने से आवागमन में राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed