{"_id":"5ecc03c78ebc3e90224c1c6e","slug":"gaurd-died-in-accident-hardoi-news-knp56201049","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई के गार्ड की दिल्ली में दुर्घटना में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई के गार्ड की दिल्ली में दुर्घटना में मौत
विज्ञापन
बघौली (हरदोई)। थाना क्षेत्र के ग्राम वीर निवासी गार्ड की दिल्ली में सड़क हादसे में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को शव गांव पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
वीर निवासी शिवकुमार सिंह (45) पुत्र भगवान बक्स सिंह दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड था। रविवार दोपहर वह कंपनी से खाना खाने के लिए दिल्ली में ही स्थित कमरे पर बाइक से जा रहा था।
मंगोलपुरी के सेक्टर-63 में तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। पास में मिले मोबाइल फोन और कंपनी के आईडी कार्ड से सूचना कंपनी में दी गई। मौके पर पहुंचे लोग उसे लेकर अस्पताल गए, जहां मृत घोषित कर दिया गया। उसके परिवार में पत्नी मिथलेश कुमारी, दो पुत्र गोलू और भोलू हैं।