फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Gattouli uproar against farmers

घटतौली के विरोध में किसानों का हंगामा

Fri, 26 Dec 2014 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 26 Dec 2014 12:25 AM IST
विज्ञापन
Gattouli uproar against farmers

पचदेवरा थाना क्षेत्र के अनंगपुर स्थित गन्ना क्रय

विज्ञापन
केंद्र पर गुरुवार को किसानों ने घटतौली का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। किसानों का आरोप हैै कि कुछ लोगों ने केंद्र पर लगी इलेक्ट्रानिक तौल मशीन को तोड़ दिया, जिसके चलते गन्ना की तौल बंद हो गई। केंद्र पर तैनात सहायक केन प्रबंधक संजय सिंह ने घटना की जानकारी मिल के अफसरोें को दी।

उधर, इस बाबत थाना इंचार्ज ने कहा कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। डीएससीएल ग्रुप की रूपापुर स्थित चीनी मिल द्वारा अनंगपुर में गन्ना क्रय केंद्र स्थापित किया गया है। इस केंद्र का शुभारंभ 19 दिसंबर को हुआ था। केंद्र पर तैनात कर्मचारी किसानों का गन्ना नियमित रूप से तौल रहे थे। बताया जाता है कि इसी बीच गुरुवार को सुबह करीब साढे़ नौ बजे कुछ असरदार किसान गन्ना ट्राली लेकर केंद्र पर पहुंचे।

आरोप है कि उन्होंने गन्ना तौल के लिए लगा इलेक्ट्रानिक कांटा चेक कराने की बात कही। इसी बात को लेकर वहां मौजूद कर्मियों से उनकी नोकझोंक हो गई। इसी बीच कुछ किसान तैस में आ गए और उन्होंने केंद्र पर लगा इलेक्ट्रानिक कांटा तोड़ दिया जिसके चलते केंद्र पर अफरातफरी मच गई।

इस बाबत आरोप है कि इन किसानों ने केंद्र पर तैनात कर्मियों पर घटतौली करने का आरोप लगाते हुए उन्हें चेतावनी दे डाली। बताया जाता है कि मामला तूल पकड़ने पर मौजूद लोगों ने जैसे तैसे शांत किया। इस बाबत कें द्र पर तैनात सहायक केन प्रबंधक ने बताया कि कुछ किसानों ने केंद्र पर इलेक्ट्रानिक कांटा तोड़ा है।

उन्होंने घटतौली के आरोप को बेबुनियाद बताते हुए मिल के अफसरों को व थाना पुलिस को मौखिक रूप से दे दी है। उन्होंने बताया कि अफसरों के निर्देश के बाद आगे की कार्रवाई के लिए तहरीर दी जाएगी। उधर, इ स बाबत थानाध्यक्ष पचदेवरा अल्ताफ  अंसारी ने बताया कि घटना की उन्हें जानकारी नहीं। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed