{"_id":"4f243309d5a265dd3410d8e45fdf8d05","slug":"gathering-of-devotees-in-the-temple-for-worship-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूजन अर्चन को श्रद्धालुओं का मंदिरों में जमावड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूजन अर्चन को श्रद्धालुओं का मंदिरों में जमावड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Fri, 16 Oct 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन गुरुवार को घरों से लेकर मंदिरों तक में मां चंद्रघंटा को प्रसन्न करने के लिए श्रद्धालुओं द्वारा मंत्रों व गगनभेदी जयघोष देर रात तक लगाए जाते रहे। इसके अलावा श्रद्धालुओं के जयघोष से वातावरण पूरे दिन भक्तिमय बना रहा।
नवरात्र के तीसरे दिन गुरुवार को चंद्रघंटा माता की पूजा की गई। भक्तों ने पूरे उत्साह से इन माता का विधि विधान से पूजन अर्चन किया। इस दिन भी शहर के लगभग सभी मंदिरों में मां के दर्शनों व उनकी पूजा अर्चन को लाइन लगी रही। भक्तों की लंबी चौड़ी भीड़ और मां के दर्शनों में आ रही दिक्कतों के बाद भी श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नही देखी गई। शास्त्री उमाकांत अवस्थी ने बताया कि चंद्रघंटा नाम के लिए शास्त्रों में बताया गया कि देव असुर संग्राम में माता ने घंटे के नाद से असुरों का दमन किया। चंद्रमा शांति का और घंटा नाद का प्रतीक है।
माता का यह स्वरूप भक्तों को शांति के साथ नाद का संदेश देता है। घंटे की नाद से भक्तों की आसुरी शक्तियों से रक्षा करने वाली माता चंद्रघंटा भगवान शिव की ही शक्ति हैं। इधर, पंजाबी कालोनी में सजाए गए मां के पंडाल में श्रद्धालुओं का वहां पहुंचकर पूजन अर्चन करने का क्रम जारी रहा। सामूहिक आरती आकर्षक का कें द्र रही। इस मौके पर अध्यक्ष आनंद दीक्षित, अमृत गुप्ता, महेश मिश्रा, अभिषेक मल्होत्रा, आकाश गुप्ता, पंकज ओबराय आदि मौजूद रहे।