{"_id":"621d00c216e38f1ab2732475","slug":"gas-prices-increased-even-ujjwala-is-not-working-hardoi-news-knp6831015152","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस के बढ़े दाम, उज्ज्वला भी नहीं आ रही काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस के बढ़े दाम, उज्ज्वला भी नहीं आ रही काम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सवायजपुर। तहसील क्षेत्र में केंद्र सरकार की उज्ज्वला योजना का सिलिंडर के बढ़ते दामों के चलते दम निकल चुका है।
हालत यह है कि मुफ्त में गैस सिलिंडर पाने वाले परिवार अब गैस की महंगाई के चलते ज्यादातर गरीब परिवार गैस रिफिल नहीं करा पा रहे। ऐसे में ग्रामीण फिर से लकड़ी और उपलों के सहारे परिवार का भोजन बनाने को मजबूर हैं।
केस-एक
ब्लाक भरखनी ग्राम पंचायत भाभर केशवपुर का मजरा केशवपुर के गांव की निवासी संतोष की पत्नी संतोषी ने बताया कि वह काफी गरीब हैं। चार छोटे बच्चे हैं, खेती भी मात्र एक बीघा है।
रसोई गैस के लगातार दाम बढ़ रहे सिलिंडर तो सरकार ने फ्री में दिया था, लेकिन गैस सिलिंडर के दाम बहुत ज्यादा बढ़ने से सिलिंडर नहीं भरवा पा रही हैं।
केस-दो
भरखनी ब्लाक के भाभर केशवपुर का मजरा केशवपुर की वृद्धा परमेश्वरी ने बताया कि चार साल पहले उन्हें उज्ज्वला योजना में सिलिंडर मुफ्त में मिला। जिसे वह तीन बार भरवा सकीं।
विज्ञापन
कहा कि हर महीने रसोई गैस के दाम बढ़ जाते हैं। पहले खाते में सब्सिडी आ जाती थी, अब वह भी बंद हो गई, जिससे मजबूरी में उन्हें चूल्हे पर भोजन बनाना पड़ रहा है।
केस-तीन
ग्राम गौरखेड़ा की माया देवी ने बताया कि एक साल पहले उन्हें मुफ्त गैस से भरा सिलिंडर मिला था, लेकिन वह दोबारा सिलिंडर नहीं भरवा सकीं।
केस-चार
गौरखेड़ा की निवासी महिबत्ता ने बताया कि दो साल पहले निशुल्क गैस सिलिंडर मिला था, लेकिन पैसे की कमी के चलते वह सिर्फ दो बार ही भरवा सकीं। लकड़ी महंगी होने के कारण जैसे तैसे इंधन का इंतजाम कर कर खाना बनाती हैं।