{"_id":"6ac539ae9bcfab7091007f37","slug":"garbage-dumped-near-plot-owner-stops-vehicle-and-personnel-hardoi-news-c-213-1-hra1001-157942-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: प्लाट के पास फेंका कूड़ा, मालिक ने वाहन और कर्मियों को रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: प्लाट के पास फेंका कूड़ा, मालिक ने वाहन और कर्मियों को रोका
विज्ञापन
फोटो 38: कंथाथोक मार्ग पर कूड़ा डालते रोका गया नगर पालिका का वाहन व कर्मी। स्रोत : प्लाट मालिक
- नगर पालिका कर्मियों की तरफ से कूड़ा डाले जाने से गंदगी के साथ खराब हो रहा प्लॉट
- दुर्गंध से लोगों को आवागमन में होती दिक्कतें, अध्यक्ष और ईओ के कहने पर जाने दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। नगर पालिका कर्मियों की तरफ से डंपिंग ग्राउंड और एमआरएफ सेंटर में कूड़ा डालने के बजाय मार्गों के किनारे डाले जा कूड़े को लेकर पास के खेत और प्लॉट मालिक सतर्क हो गए हैं। कंथाथोक रोड पर प्लॉट के पास ही डाले जा रहे कूड़े पर मालिक ने वाहन और निकाय के तीन कर्मियों को रोक लिया। लोगों ने अध्यक्ष और ईओ से आपत्ति जताई।
निकाय की तरफ से कूड़े को शहर के बाहर डलवाए जाने का काम कराया जा रहा है। कंथाथोक रोड पर डाले जा रहे कूड़े से परेशान मोहल्ला आवास विकास कॉलोनी निवासी गौरव श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर वाहन और चालक सहित तीन कर्मियों को कूड़ा डालने से मना किया। साथ ही वाहन सहित तीनों को रोक लिया। बताया कि कूड़े के ढेर लगे हुए हैं और उठने वाली दुर्गंध से राहगीरों को भी परेशानी होती है।
कूड़ा डाले जाने पर उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष और ईओ से आपत्ति भी दर्ज कराई है। कहा है कि इससे उनका प्लॉट भी खराब हो रहा है। अध्यक्ष और ईओ ने भविष्य में कूड़ा न डलवाए जाने का आश्वासन दिया है। इसके बाद वाहन और कर्मियों को जाने दिया गया है। बताया कि इस मामले की शिकायत वह डीएम से भी करेंगे। वहीं ईओ रामेंद्र सिंह के मुताबिक, कर्मियों से जवाब-तलब किया जा रहा है।