{"_id":"62658cc2bbaf52305c4df13d","slug":"ganja-smmugler-arrested-hardoi-news-knp693078863","type":"story","status":"publish","title_hn":"7 लाख रुपये का गांजा बरामद,तीन तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
7 लाख रुपये का गांजा बरामद,तीन तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो-09- पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। सर्विलांस व सुरसा पुलिस टीम ने तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से बोरियों मेें 60 किलो गांजा व दो बाइकें बरामद हुईं हैं। एसपी राजेश द्विवेदी ने रविवार को पुलिस लाइन सभागार में मामले का खुलासा कर आरोपियों को जेल भेज दिया।
एसपी ने बताया कि शहर में बड़े पैमाने पर छोटे दुकानदारों को गांजा सप्लाई किए जाने की शिकायत मिली थी। तस्करों की तलाश के लिए टीम सक्रिय की गई थी।
रविवार सुबह सुरसा पुलिस को सूचना मिली कि तुंदवल मोड़ के पास दो बाइकों पर सवार तीन लोग बोरी व थैले में गांजा लिए खड़े हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तो गांजा तस्कर भागने लगे। घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया गया। पूछताछ में तीनों की पहचान सोहन निवासी दूूबगढ़ी थाना हसनगंज, बौआ निवासी अकबरपुर थाना माखी और सन्नी निवासी रूऊ करना थाना माखी जनपद उन्नाव के रूप में हुई है।
बताया कि सोहन के पास से एक थैले में चार पैकेटों में भरा 20 किलो गांजा, बौआ व सन्नी के पास बोरी में आठ पैकेटों में भरा 40 किलो गांजा व दो बाइकें बरामद हुईं हैं। एसपी ने बताया कि उड़ीसा से गाड़ियों में भरकर गांजा उन्नाव आता है।
विज्ञापन
आरोपियों ने बताया कि वाहन चालकों से 8000 रुपये किलो गांजा खरीदते हैं। इसके बाद आसपास के जनपदों में दुकानदारों को 12000 रुपये में गांजा बेचकर मुनाफा कमाते हैं। एसपी ने बताया कि बरामद गांजे की कीमत सात लाख रुपये से अधिक है। तस्करों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।