फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   ganga yatra will reach rajghat today

गंगा यात्रा आज पहुंचेगी राजघाट पर

Wed, 29 Jan 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
ganga yatra will reach rajghat today
राजघाट पर चल रही तैयारियों का जायजा लेते एसडीएम रामविलास यादव व अन्य अधिकारी। संवाद न्यूज एजेंस? - फोटो : HARDOI
हरदोई। 27 जनवरी को बिजनौर से शुरू हुई गंगा यात्रा आज जिले में राजघाट पहुंचेगी। गंगा यात्रा के भव्य स्वागत की तैयारियां पूरी हो गईं हैं। गंगा यात्रा के बहाने राजघाट का भी कायाकल्प हो गया है। मुख्य समारोह दोपहर तीन बजे से शुरू होगा। मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी और प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना होंगे।
विज्ञापन

गंगा यात्रा को लेकर गंगा किनारे की 13 ग्राम पंचायतों के 17 गांवों में बेसिक शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों की गतिविधियां भी चल रही हैं। मुख्य विकास अधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने मंगलवार रात गंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर विकास भवन सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक भी की। गंगायात्रा के लिए राजघाट पर पक्के चबूतरे बनाए गए हैं। अतिथियों के लिए अलग-अलग पंडाल बनाए गए हैं। छिबरामऊ चौराहे से राजघाट जाने वाले मार्ग पर विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी देती होर्डिंग्स लगाई गईं हैं। एसडीएम राम विलास यादव और सीओ एसआर कुशवाहा यहां तैयारियों पर निगाह रखे हैं। एक किलोमीटर क्षेत्रफल में बसी राम नगरिया का भी कायाकल्प हो गया है।
विज्ञापन

यूं रहेगा कार्यक्रम
गुरुवार दोपहर तीन बजे गंगा यात्रा बिलग्राम तहसील क्षेत्र में गंगा किनारे राजघाट पर पहुंचेगी। 3 बजकर 10 मिनट पर नमामि गंगे के अवध क्षेत्र के संयोजक अशोक कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा व अन्य जनप्रतिनिधि स्वागत भाषण देंगे। दोपहर साढ़े तीन बजे से गंगा स्वच्छता से संबंधित नाटक व गीत प्रस्तुत किए जाएंगे। 3 बजकर 40 मिनट से गंगा यात्रा समिति के सदस्यों का उद्बोधन होगा। जबकि 3:45 बजे गंगा आरती होगी। 3:55 बजे पौधरोपण किया जाएगा और इसके बाद चार बजे गंगा यात्रा मेहंदीघाट कन्नौज रवाना हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा भक्तों की सुनिए
जफरपुर निवासी गंगा भक्त सिंह कहते हैं कि अब उम्मीद है कि गंगा किनारे के गांवों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि गंगा मेहंदीघाट से राजघाट होता हुए एक बांध बनाना जरूरी है।
विनोद अग्निहोत्री ने कहा कि मौजूदा समय में पूरा माहौल और हालात बदले हैं। जरूरत इस बात की है कि आगे भी इसका ध्यान रखा जाए। स्थानीय लोग भी स्वच्छता रखने में योगदान दें।
रोहित द्विवेदी ने बताया कि गंगा यात्रा को लेकर चल रही तैयारियों से घाट का कायाकल्प हो गया है। इस स्थिति को बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। आवागमन के लिए पक्के मार्ग की आवश्यकता है।
गंगा किनारे कल्पवास कर रहे गोविंद पांडेय ने कहा कि घाटों को स्थायी रूप से पक्का बनाया जाना चाहिए। जैसा इन दिनों गंगा यात्रा के मद्देनजर हो रहा है, ऐसी व्यवस्था हमेशा की जानी चाहिए।
गंगा आरती में उमड़े श्रद्धालु
बिलग्राम। राजघाट पर सनातन महासभा और नमामि गंगे प्रकल्प के बैनर तले गंगा आरती की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। नमामि गंगे प्रकल्प के सह संयोजक आकाश तिवारी ने राजघाट पर लगने वाले मेले को राजकीय मेला घोषित करने की मांग की है। गंगा आरती में क्षेत्रीय संयोजक नमामि गंगे अशोक सिंह, विशाल जायसवाल, राजीव दीक्षित, सिद्धेश्वर पाठक, वैभव मिश्रा, शुभम दीक्षित, गोविंद द्विवेदी, नितिन तिवारी आदि मौजूद रहे।

गांवों में बही विकास की बयार
गंगा यात्रा के वृहद आयोजन के कारण गंगा किनारे बसे 13 ग्राम पंचायतों के 17 गांवों का कायाकल्प हो रहा है। 13 ग्राम पंचायतों में आने वाले 11 तालाबों का जीर्णोद्धार किया जा चुका है, तो चार खेल मैदान भी विकसित किए जा चुके हैं। 13 पशुपालन शेड का निर्माण 11 गांवों में कराया गया है। 69 सोकपिट का निर्माण हुआ है। 11 ग्राम पंचायतों में 559 पात्रों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभान्वित किया जा चुका है, जबकि एक पात्र को मुख्यमंत्री आवास योजना से लाभ दिया गया है। इन 11 गांवों में 24 स्वयं सहायता समूह भी सक्रिय हैं। 13 हजार 650 पौधे भी इन गांवों में रोपे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed