फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   ganga kataan me samayee 18 ghar

कटान: गंगा की तेज धार में समा गए 12 घर

Tue, 14 Jul 2020 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
ganga kataan me samayee  18 ghar
फोटो-15- गंगा के कारण हो रहा कटान देखती महिला। संवाद - फोटो : HARDOI
बिलग्राम। कोतवाली क्षेत्र के गांव मक्कूपुरवा में गंगा में हो रही तेज कटान के कारण 18 मकान ढह गए। प्रधान प्रतिनिधि से इसकी जानकारी मिलने के बाद तहसील की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। गनीमत रही कि यहां रह लोग पहले ही कटान को भांप पलायन कर गए थे।
विज्ञापन

बारिश में गंगा नदी के जलस्तर व बहाव में वृद्धि होने से आसपास के क्षेत्रों में कटान तेज हो गई है। कटरी परसोला गांव का मजरा मक्कूपुरवा बिल्कुल कटान के मुहाने पर है। आबादी के पास बहाव तेज होने के कारण सोमवार को मक्कूपुरवा गांव के 18 मकान नदी की तेज धार में समा गए। प्रधान प्रतिनिधि राजेश कुमार ने बताया कि गांव निवासी रामनाथ, लालता, रामनारायण, दिनेश, बसंत, अच्छेलाल, राधेश्याम, भगवानदीन, सुंदर, खेलावन, सुनील व प्रहलाद के मकान कट गए हैं। चार-पांच दिन पहले तक सभी परिवार के साथ अपने मकानों में रह रहे थे। कटान शुरू होते ही सभी लोग सामान लेकर गांव के बाहर चले गए हैं। बताया कि कि कुछ साल पहले भी कटान ने गांव को खासा नुकसान पहुंचाया था। एसडीएम कपिल देव यादव ने बताया कि तहसीलदार की अगुवाई में टीम मौके पर भेजी गई है। पीड़ितों के रहने खाने के साथ ही उन्हें हर संभव मदद दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

दर्जन भर मकान अब भी कटान की जद में
बिलग्राम। ग्राम कटरी परसोला के प्रधान प्रतिनिधि राजेश कुमार ने बताया कि नदी का बहाव तेज होने पर कटान और तेज हो गई है। अभी दर्जन भर से अधिक मकान कटान की जद में हैं। इन मकानों में रहने वाले लोगों ने घरों से अपना सामान निकालना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed