{"_id":"5f10a73f8ebc3e74a90b7023","slug":"ganga-ka-jalastar-badha-raamaganga-aur-garra-ka-ghata-hardoi-news-knp571590538","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा का जलस्तर बढ़ा, रामगंगा और गर्रा का घटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा का जलस्तर बढ़ा, रामगंगा और गर्रा का घटा
विज्ञापन
बिलग्राम क्षेत्र में बहती गंगा नदी।
- फोटो : HARDOI
हरदोई। बारिश का मौसम शुरू होते ही बांधों से गंगा नदी में पानी छोड़ना शुरू कर दिया गया है। इसका असर गंगा समेत सहयोगी नदी रामगंगा व गर्रा पर भी पड़ रहा है। बुधवार को गंगा में नरौरा और हरिद्वार बांध से पानी छोड़े जाने के बाद गुरुवार को जलस्तर 15 सेंटीमीटर बढ़ गया। वहीं रामगंगा व गर्रा के जलस्तर में गुरुवार को गिरावट दर्ज की गई है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अभी स्थिति पूरी तरह से सामान्य है। जलस्तर पर नजर रखी जा रही है।
जनपद का बड़ा हिस्सा गंगा, रामगंगा व गर्रा नदी से घिरा हुआ है। लगभग हर साल बारिश में नदियां उफान पर आ जाती हैं। इससे तटवर्ती गांवों के लोगों को खासी परेशानी होती है। इस बार भी बारिश शुरू होने के बाद नरौरा और हरिद्वार बांध से गंगा में पानी छोड़ा जाने लगा है। बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण पिछले कुछ दिन से गंगा समेत अन्य दोनों नदियों के जलस्तर में गिरावट व बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। सिंचाई विभाग के आंकड़ों के मुताबिक बुधवार को नरौरा बांध से गंगा नदी में 17 हजार 354 क्यूसेक और हरिद्वार बांध से 52 हजार 952 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इससे गुरुवार को गंगा नदी के जलस्तर में 15 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि नदी अभी भी खतरे के निशान से काफी दूर है।
वहीं रामगंगा में बुधवार की अपेक्षा गुरुवार को जलस्तर में 10 सेंटीमीटर व गर्रा में 60 सेंटीमीटर की गिरावट दर्ज की गई। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अखिलेश गौतम ने बताया कि अभी नदियों का जलस्तर सामान्य है। गंगा नदी के जलस्तर मेें आंशिक बढ़ोतरी हुई है। पानी अभी खतरे के निशान से दूर है। जलस्तर पर नजर रखी जा रही है।