फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   ganga

हम सौभाग्यशाली, मां गंगा की सेवा का मौका मिला : महाना

Thu, 30 Jan 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
ganga
फोटो-37- राजघाट पर गंगा आरती करते औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना, साथ में विधायकगण। संवाद न्यूज ए - फोटो : HARDOI
पिछले कुछ दशकों में गंगा का आदर करना छोड़ दिया गया था, इसलिए मां गंगा भी हमसे रूठ गईं थी। केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर गंगा का आदर करना पुन: शुरू किया गया तो मां गंगा भी अविरल, निर्मल होकर बहने लगीं।
विज्ञापन

उक्त विचार प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री और जनपद के प्रभारी मंत्री सतीश महाना ने राजघाट पर गंगा यात्रा के पहुंचने पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। जनसभा के बाद राजघाट पर गंगा आरती भी की गई।
विज्ञापन

27 जनवरी को बिजनौर से शुरू हुई गंगा यात्रा गुरुवार शाम बिलग्राम तहसील क्षेत्र में गंगा किनारे राजघाट पर पहुंची। मोटर बोट के जरिये प्रभारी मंत्री सतीश महाना जलमार्ग से राजघाट पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा किनारे आयोजित जनसभा (जागरुकता सभा)में प्रभारी मंत्री ने कहा कि हर चीज आदर मांगती है। आदर करेंगे तो दूसरा भी आदर देगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मां गंगा को अविरल, निर्मल बनाने का संकल्प लेकर उनका आदर शुरू किया गया तो मां गंगा भी कल-कल ध्वनि से बहने लगीं।
गंगा यात्रा के मौके पर हुई जनसभा को भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, सांसद जयप्रकाश, मल्लावां-बिलग्राम के विधायक आशीष सिंह आशू, सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू, संडीला विधायक राजकुमार अग्रवाल, नमामि गंगे के क्षेत्रीय संयोजक अशोक सिंह ने भी संबोधित किया।

इस मौके पर सदर विधायक नितिन अग्रवाल, शाहाबाद विधायक रजनी तिवारी, जिला महामंत्री राजेश अग्रिहोत्री, गंगा विचार मंच के जिला संयोजक सुशील अवस्थी छोटे महाराज, भाजपा नेता प्रीतेश दीक्षित, राजाबक्श सिंह, अजय वाजपेई के अलावा जिलाधिकारी पुलकित खरे, एसपी अमित कुमार, सीडीओ निधी गुप्ता वत्स, अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, उप निदेशक कृषि डा. आशुतोष मिश्र भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मनीष मिश्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed