फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   ganga express way work take speed

गंगा एक्सप्रेस के कार्य ने पकड़ी रफ्तार

Sun, 24 Apr 2022 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
ganga express way work take speed
फोटो-12- निरीक्षण करते एसडीएम सवाजपुर राकेश सिंह - फोटो : HARDOI
हरदोई। योगी सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य को लेकर संबंधित एजेंसियों ने रफ्तार पकड़ ली है। निर्माण एजेंसियों की दो टीमों ने डेरा डाल दिया है। सवायजपुर क्षेत्र के उबरियाखुर्द गांव से आगे बढ़ चुकी हैं। सीमांकन के साथ ही अधिग्रहीत भूमि पर पोल लगाकर निर्माण कार्य बढ़ाया जा रहा है। गंगा एक्सप्रेसवे जिले की तीन तहसीलों शाहाबाद, सवायजपुर, बिलग्राम के करीब 83 गांवों से होकर गुजरेगा। रविवार को एसडीएम सवायजपुर राकेश सिंह ने काम का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

मेरठ से प्रयागराज तक बनने वाला गंगा एक्सप्रेसवे बनाने की घोषणा दो साल पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरदोई की सीमा से लगे शाहजहांपुर जिले में 18 दिसंबर 2021 को गंगा एक्सप्रेसवे की आधारशिला रखी थी।
विज्ञापन

योगी सरकार के इस ड्रीम प्रोजेक्ट में हरदोई के समीपवर्ती जिले शाहजहांपुर व उन्नाव सहित 12 जिले शामिल हैं। शाहजहांपुर में हवाई पट्टी का निर्माण भी प्रस्तावित है। पीएम मोदी के शिलान्यास करने के बाद यूपी में चुनावों के कारण इस एक्सप्रेसवे को लेकर हलचल थमी रही। योगी सरकार का दूसरा कार्यकाल शुरू होते ही काम ने तेजी पकड़ ली है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र किसानों की रजिस्ट्री नामांतरण
शाहाबाद 486 479
सवायजपुर 2769 2769
बिलग्राम 2838 2643
ऐसे चल रहा कार्य
जिले की सीमा में प्रवेश करने के बाद उबरिया खुर्द के आगे निकल चुकी निर्माण एजेंसी से संबंधित टीमों में एक टीम भूमि की रजिस्ट्री के अनुसार चिह्न लगा रही है। दूसरी टीम चिह्नित स्थानों पर पोल लगा रही है।

एसडीएम सवायजपुर राकेश सिंह ने बताया कि संबंधित गांवों के लेखपाल सीमांकन कर रहे हैं। वह खुद मौके पर जाकर निरीक्षण कर रहे हैं। भूमि अधिग्रहण व रजिस्ट्री के अनुसार सीमांकन व पोल लगाने का कार्य संबंधित एजेंसी की टीम कर रही है। कार्य बेहद तेजी से चल रहा है। प्रतिदिन पांच किमी की दूरी में भूमि का सीमांकन व दो किमी की दूरी में टीम पोल लगाने का कार्य कर रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed